{"_id":"36f73be7fde38f142d59b88c46192f79","slug":"kisan-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तो कुदरत की मार, ऊपर से ढीली सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तो कुदरत की मार, ऊपर से ढीली सरकार
बरेली
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन की घोषणा के मुताबिक दो अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू नहीं हो पाई। खरीद के लिए अधिकृत राज्य सरकार खरीद एजेंसियों ने दो दिन की छुट्टी का हवाला देते हुए इसे सोमवार तक के लिए टाल दिया है। भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्र जरूर गुरुवार को शुरू हुए लेकिन पहले दिन उन पर ज्यादा किसान नहीं दिखाई दिए। इसके बजाय खुले बाजार में गेहूं की आवक शुरू हो गई है।
मंडल भर में राज्य की एजेंसियों का एक भी क्रय केंद्र नहीं खुला है। गेहूं खरीद शासन द्वारा घोषित तारीख पर शुरू न करने के पीछे खाद्य विभाग के अफसरों का तर्क है कि दो दिन छुट्टी है, इसलिए सोमवार से ही गेहूं खरीद का माहौल बनेगा। एफसीआई ने जरूर मंडल में अपने 13 क्रय केंद्र खोल दिए हैं। एरिया मैनेजर ने तेज सिंह ने आंवला तहसील में दौरा भी किया। हालांकि पहले और दूसरे दिन एक भी किसान इन केंद्रों पर नहीं पहुंचा। बता दें कि इस साल समर्थन मूल्य 1450 रुपये प्रति कुंतल रखा गया है।
उधर, मौसम से गेहूं की फसल प्रभावित होने के बावजूद इस बार बाजार में बंपर मात्रा में गेहूं पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। 20 प्रतिशत तक नमी वाला गेहूं मंडियों में पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार में बरेली मंडल के खुले बाजारों में गेहूं का भाव 12 सौ से सवा 14 सौ रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। मंडियाें में पहुंचा गेहूं बारिश से भीगा हुआ है, इसमें नमी ज्यादा है। बाजार के जानकारों ने बताया कि सप्ताह भर बाद गेहूं बाजार खुलकर आएगा। गेहूं की क्वालिटी को मौसम ने भले प्रभावित किया हो लेकिन आवक कमजोर नहीं होगी।
विज्ञापन
बिचौलियों के जरिये होगी खरीद
इस बार सरकार ने कमीशन एजेंटों के माध्यम से भी गेहूं खरीद करने की अनुमति दे दी है। इन्हें डेढ़ प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। सहकारी समितियां भी क्रय केंद्रों का संचालन कर सकेंगी।
इन्फो
----
मंडल में गेहूं खरीद
लक्ष्य 4.20 लाख टन
क्रय केंद्र 502
दो अप्रैल से गेहूं खरीद होनी थी। दो दिन लगातार अवकाश रहे। बाजार में ज्यादा नमी वाला गेहूं पहुुंच रहा है। इसलिए सोमवार से ही नियमित आवक होने की संभावना है। सोमवार से क्रय केंद्रों पर खरीद होने लगेगी। -राममूर्ति पांडे, संभागीय विपणन अधिकारी