फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kisan

गन्ने की रिजेक्टेड प्रजाति बो रहे किसान

Sat, 04 Apr 2015 12:27 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 04 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता के अभाव में बरेली मंडल के किसान गन्ने की वह प्रजाति बो रहे हैं, जिसे चालू सत्र के लिए ‘रिजेक्टेड’ घोषित किया जा चुका है। नई प्रजातियों को दरकिनार कर किसान बरसों पुरानी इस प्रजाति पर भरोसा कर रहे हैं। भविष्य में उन्हें इसका कम दाम मिलेगा। मिलें भी इस गन्ने की खरीद में आनाकानी करेंगी।
विज्ञापन

  कोयंबटूर और शाहजहांपुर गन्ना शोध परिषद की सह संस्था सेवरही (कुशीनगर) संस्थान ने पंद्रह साल पहले कोसे-92423 प्रजाति विकसित की थी। इस सामान्य प्रजाति से प्रति क्विंटल नौ किलो तक शुगर रिकवरी मिली। किसानों की पसंद रही इस प्रजाति को वक्त के साथ रेड रॉट रोग ने घेर लिया। गन्ने में लगने वाले लाल रंग के फंगस से इसकी काफी दुर्दशा हुई। मिल प्रबंधनों की नाराजगी के बाद समीक्षा में शोध संस्थान और शासन ने भी इस प्रजाति को अस्वीकृत करने का निर्णय ले लिया। हालांकि, इसकी व्यापक जानकारी अभी किसानों तक नहीं पहुंची है और वे इसे अब भी बो रहे हैं।

विज्ञापन


मंडल में प्रजाति का ब्योरा
बरेली मंडल में गुजरे सत्र में 238118 हेक्टेयर में गन्ने की फसल थी। इस प्रजाति का गन्ना बरेली जिले में 14 फीसदी, शाहजहांपुर में छह फीसदी, पीलीभीत में सर्वाधिक 18 फीसदी और बदायूं में एक फीसदी था। इस बार कुल गन्ना क्षेत्रफल और बढ़ सकता है। इस प्रजाति का गन्ना बहुतायत में बोने की सूचना मिल रही है। बहेड़ी क्षेत्र के कुल गन्ना क्षेत्रफल में करीब चालीस फीसदी यही प्रजाति इस बार भी बोई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई प्रजातियां अपनाने से गुरेज
परंपरागत खेती की धुन में रमे किसान उन नई प्रजातियों को दरकिनार कर रहे हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और शुगर रिकवरी ज्यादा है। अगैती खेती के लिए सीओ-0238 और 0239, सीओ-118, सीओएस-8272 और 8452, सीओपी-3220 श्रेष्ठ प्रजातियां हैं। इनकी रिकवरी दस किलो प्रति क्विंटल तक है। सामान्य में सीओएसई-1434, सीओएस-8279, सीओपी-97222 और सीओएस-5011 शामिल हैं।

वर्जन
चार साल तक चरणबद्ध योजना बनाकर किसी प्रजाति को रिजेक्ट किया जाता है। सीओएसई-92423 का यह अंतिम वर्ष था। हमने किसानों को इस प्रजाति का बीज नहीं दिया है। वे अपने पास से बो रहे हैं तो नुकसान उठाएंगे। रेडरॉट पर अंकुश को ट्राइकोडर्मा का उपयोग करना चाहिए।

- डॉ. बीएल शर्मा, निदेशक गन्ना शोध संस्थान, शाहजहांपुर


किसानों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। वे रिजेक्टेड प्रजाति का गन्ना देंगे तो मिलें दस रुपये कम भुगतान देंगी। बीमारियों की रोकथाम में भी ज्यादा खर्च होगा। - डॉ. दिनेश्वर मिश्र, उप गन्ना आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed