{"_id":"66ce6f1dc28a6eeb9a09ec77","slug":"kila-subhashnagar-and-madhinath-sub-centres-will-be-connected-to-south-city-transmission-bareilly-news-c-4-1-bly1032-467903-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साउथ सिटी ट्रांसमिशन से जुड़ेंगे किला, सुभाषनगर और मढ़ीनाथ उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साउथ सिटी ट्रांसमिशन से जुड़ेंगे किला, सुभाषनगर और मढ़ीनाथ उपकेंद्र
Wed, 28 Aug 2024 05:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के किला, सुभाषनगर और मढ़ीनाथ बिजली उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन से होने वाली कटौती से आने वाले दिनों में निजात मिलेगी। सुभाषनगर के पास साउथ सिटी में 220 केवीए ट्रांसमिशन उपकेंद्र का काम पूरा हो गया है। अगले महीने ट्रांसमिशन से भूमिगत 33 केवी लाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा।
इस बार गर्मियों के सीजन में सबसे ज्यादा समस्या किला, सुभाषनगर और मढ़ीनाथ उपकेंद्रों पर रही। अंधाधुंध कटौती के कारण बार-बार उपकेंद्रों का घेराव, हंगामा, जाम से लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा डीएम आवास के घेराव तक पहुंच गया। इसका एक कारण यह भी रहा है कि शहर में बनने वाले चार नए उपकेंद्रों का निर्माण नहीं हो सका।
दूसरा बड़ा कारण यह है कि किला, सुभाषनगर और मढ़ीनाथ उपकेंद्रों को 33 केवी की आपूर्ति सीबीगंज स्थित ट्रांसमिशन से आती है। इस लाइन पर कोई छोटा फॉल्ट होने पर उसे तलाश कर ठीक करने में कई-कई घंटे लग जाते हैं। लाइन ओवरलोड होने के कारण भी समस्या रहती है।
विज्ञापन
तीनों उपकेंद्रों को साउथ सिटी 220 केवीए ट्रांसमिशन से 33 केवी आपूर्ति शुरू होने के बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी। साउथ सिटी से इन उपकेंद्रों की दूरी चार से छह किमी तक है। अधिकारी 220 220 केवीए ट्रांसमिशन को दिवाली से पहले शुरू करने की तैयारी में है।
-- -- -- --
अक्तूबर-नवंबर में कोहाड़ापीर उपकेंद्र किया जाएगा अपडेट
कोहाड़ापीर उपकेंद्र पर भी दबाव है। यहां 11 केवी की कई लाइनें 30 से 35 साल तक पुरानी हैं। उपकेंद्रों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी प्रस्तावित है। लाइनें पुरानी होने के कारण उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लोकल फॉल्ट की समस्या ज्यादा रहती है। गर्मियों के सीजन में ओवरलोडिंग और बारिश में लोकल फॉल्ट के कारण कटौती होती है। यहां क्षमता वृद्धि और लाइनों को बदलने का काम अक्तूबर-नवंबर में कर लिया जाएगा।
-- -- --
वर्जन-
220 केवीए साउथ सिटी ट्रांसमिशन का काम पूरा हो चुका है। किला, सुभाषनगर और मढ़ीनाथ उपकेंद्रों को साउथ सिटी से जोड़ा जाएगा। इसके लिए चार से छह किमी तक अंडरग्राउंड लाइन का काम अगले माह शुरू करा दिया जाएगा। - अंबा प्रसाद वशिष्ठ, अधीक्षण अभियंता