फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kidnapped girl find in bisharatganj

बिशारतगंज में बंधक हरियाणा की लड़की को पुलिस ने छुड़ाया

Mon, 06 Sep 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
kidnapped girl find in bisharatganj
बिशारतगंज। फरीदाबाद से साल भर पहले अगवा कर लाई गई नाबालिग लड़की को हरियाणा पुलिस ने गांव अतरछेड़ी में दबिश देकर बरामद कर लिया। अतरछेड़ी का ही एक युवक उसे अगवा करके लाया था और यहां उसका जबरन अपने भाई से निकाह कराकर बंधक बनाए हुए था। हाल ही में लड़की किसी तरह फोन पर अपने घरवालों को सूचना देने में कामयाब हो गई, जिसके बाद उसके घरवालों ने हरियाणा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के आते ही आरोपी घर छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

फरीदाबाद के थाना पल्ला इलाके के इस्माइलपुर क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की साल भर पहले घर से बल्लभगढ़ जाते हुए लापता हो गई थी। उसके घरवालों ने पल्ला थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अतरछेड़ी गांव से मुक्त कराए जाने के बाद लड़की ने बताया कि बल्लभगढ़ जाते समय रास्ते में उसे एक युवक अगवा करके यहां ले आया था। यहां उसका अपने भाई से जबरन निकाह करा दिया। फिर उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। उसके साथ जबरदस्ती की जाती। विरोध करने पर उसे भूखा रखा जाता और पिटाई की जाती थी।
विज्ञापन

लड़की ने बताया कि कुछ दिन पहले मौका मिलने पर उसने अपने घरवालों को फोन करके सूचना दे दी। रविवार को घरवाले पल्ला थाने की पुलिस लेकर बिशारतगंज पहुंचे और देर शाम स्थानीय पुलिस के साथ अतरछेड़ी गांव में दबिश देकर उसे बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस के पहुंचने की सूचना पर आरोपी घर से भाग गए। पल्ला थाने के दरोगा कृपाराम ने बताया कि हरियाणा पुलिस काफी समय से लड़की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। हरियाणा पहुंचकर उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लड़कियों को अगवा कर ला चुका है आरोपी
गांव वालों के मुताबिक हरियाणा से लड़की को अगवा करके लाने वाला आरोपी पहले भी इसी तरह कई लड़कियों को लाकर उनका सौदा कर चुका है लेकिन अब तक पकड़ में नहीं आया। उनका कहना है कि अक्सर उसके यहां अनजान लड़कियों को देखा जाता रहा है।

हरियाणा पुलिस ने अतरछेड़ी गांव दबिश देकर नाबालिग लड़की को बरामद किया है। पीड़ित लड़की ने अगवा करके यहां लाकर बंधक बनाने की बात बताई है। हरियाणा पुलिस लड़की को अपने साथ ले गई है। - मनोज वर्मा, इंस्पेक्टर बिशारतगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed