फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kidnapped girl defended her boyfriend by releasing a video in Bareilly

छात्रा के अपहरण मामले में नया मोड़: युवती ने वीडियो जारी कर प्रेमी का किया बचाव, कहा- अपनी मर्जी से आई हूं

Mon, 29 Jul 2024 03:48 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jul 2024 03:48 PM IST
सार

भोजीपुरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 13 जुलाई से लापता है। उसके पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण का आरोप लगाया है। सोमवार को छात्रा का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आरोपी युवक को बचाव कर रही है। 

विज्ञापन
kidnapped girl defended her boyfriend by releasing a video in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में छात्रा के अपहरण के मामले में सोमवार को नया मोड़ आ गया। अपहृत छात्रा का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने दूसरे समुदाय के अपने प्रेमी का बचाव किया है। वीडियो में छात्रा कह रही है कि वह दोनों छह साल से एक दूसरे के संपर्क में हैं और वह अपनी मर्जी से उसके साथ आई है। दोनों बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं। अपहरण मामले में एसएसपी और थाना पुलिस से कार्रवाई न करने और सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


भोजीपुरा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 13 जुलाई से लापता है। पिता को पता लगा कि गांव निवासी समुदाय विशेष का युवक उसे अगवा कर ले गया। उनकी शिकायत पर तीन दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि दरोगा रिंकू कुमार ने छात्रा को तलाश करने में कोई रुचि नहीं ली। पिछले दिनों हिंदूवादी संगठनों ने थाने का घेराव और हंगामा किया गया था। इस मामले में एसएसपी ने दरोगा रिंकू कुमार को निलंबित भी कर दिया। 
विज्ञापन


होटल में प्रेमी युगल से मिला था दरोगा 
एसएसपी ने रिंकू कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कराई तो पता चला कि छात्रा और आरोपी युवक 13 जुलाई को घर से निकलने के बाद दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में ओयो होटल फोर सीजन इन में ठहरे थे। 16 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दरोगा रिंकू कुमार ने इनकी कॉल डिटेल निकलवाई थी। इसके बाद 18 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे दरोगा इस होटल में पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पता लगा कि कमरा नंबर 401 आरोपी अरशद व छात्रा के नाम से 13 जुलाई को बुक किया गया है। दोनों की एंट्री उसी रात दोबारा 8.40 बजे इसी होटल में दर्ज थी। आरोपी अरशद की बाइक भी दरोगा को होटल के सामने खड़ी मिली। जांच में टाइमिंग के हिसाब से पाया गया कि दरोगा ने वहां आरोपी पक्ष से मुलाकात की और बिना कार्रवाई किए चले आए। दरोगा ने आरोपी की बाइक भी कब्जे में नहीं ली।

इधर, दरोगा की लापरवाही की वजह से थाने पर हंगामा व घेराव की नौबत आ गई। एसएसपी अनुराग आर्य ने शनिवार को दरोगा को निलंबित करके थाना प्रभारी रामरतन को छात्रा की तलाश व आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस की टीम प्रयागराज समेत कई जिलों में दबिश दे रही है। इस बीच छात्रा ने वीडियो जारी कर प्रेमी को बचाव किया है। इससे मामले में नया मोड़ आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed