फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   kidnap

गल्ला व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, घर में ही दफन कर दिया शव

Fri, 13 Dec 2019 07:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
kidnap
बिसौली। चार माह पहले लापता गल्ला व्यापारी के बेटे का फिरौती के लिए अपहरण कर आरोपियों ने उसकी लाश अपने ही घर में बने एक कमरे में दबा दी। उसके बाद उसने न केवल वहां पर फर्श बनवा दिया बल्कि उसमें भूसा भी भर दिया। सूचना पर पुलिस ने गुरुवार देर रात आरोपी के घर पर छापा मारा, जहां उसके परिजन शव को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे। पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी की लोकेशन भी कर्नाटक में ट्रेेस हो गई है, जिसे वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बिसौली के गांव निजामुद्दीन शाहपुर के गल्ला व्यापारी अवनीश गुप्ता ने करीब पांच महीने पहले मुरादाबाद- फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित अपनी एक दुकान का 60 लाख रुपये में सौदा किया था। इसकी भनक गांव के विशेष सिंह उर्फ बंपी पुत्र सत्यपाल को लग गई। बताते हैं कि विशेष अक्सर अवनीश गुप्ता से रुपये उधार लिया करता था। नौ अगस्त को भी वह अवनीश गुप्ता के पास 15 हजार रुपये उधार मांगने आया था, लेकिन अवनीश ने पुराना हिसाब चुकता किए बिना रुपये देने से इंकार कर दिया। इस पर यहां दोनों के बीच कुछ तकरार हो गई थी। अवनीश का 18 वर्षीय बेटा विवेक गुप्ता बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। इसके साथ ही वह चंदौसी से एसएससी की कोचिंग भी कर रहा था। सात अगस्त को ही विवेक घर पर आया था। 11 अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे विवेक दूध लेने घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं लगा। अगले दिन अवनीश ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। अवनीश के अनुसार, पांच सितंबर को उनके पास 15 लाख रुपये फिरौती की चिट्ठी आई। इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने छह सितंबर को मामला अज्ञात के खिलाफ अपहरण की धाराओं में तरमीम कर लिया। इसके बाद से ही अवनीश विवेक को खोजने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने पुलिस को बंपी पर शक होने की बात भी बताई, लेकिन बिसौली पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। करीब एक महीने पहले बंपी गांव से भाग गया तो उनका शक और भी गहरा गया। शक के आधार पर वह बंपी के घर पर नजर रखते रहे। गुरुवार रात उनको पता लगा कि बंपी के घर में खुदाई चल रही है। उन्होंने इसके बारे में पुलिस और कुछ भाजपा नेताओं को बताया। भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने गुरुवार आधी रात के बाद बंपी के घर पर छापा मारा और यहां से बंपी की पत्नी सपना, भाई विकास उर्फ नीटू व पिता सत्यपाल समेत गांव के ही पंकज और देवेंद्र सिंह को खुदाई करते हुए दबोच लिया। शुक्रवार सुबह एसडीएम बिसौली सीपी सरोज, एसपी देहात डॉ. एसपी सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने विवेक का सड़ा गला कंकाल रूपी शव बरामद कर लिया। बताया जाता है कि बंपी की लोकेशन पुलिस को कर्नाटक में मिली है, जिसके बाद पुलिस ने कर्नाटक पुलिस से संपर्क किया। कर्नाटक पुलिस ने बंपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे लेने के लिए बदायूं से एक पुलिस टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन

घटना वाले दिन से ही पुलिस टीमें छात्र को बरामद करने में लगी हुई थीं। ठोस क्लू मिलने पर गांव के बंपी के घर में छापा मारकर खुदाई कराई गई तो वहां दफन छात्र का शव बरामद हुआ। घटना की वजह मुख्य आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed