फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   KI cut all the line

केआई ने काट दी सबकी लाइन

Sat, 16 Apr 2016 01:17 AM IST
ब्ययूरा, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूरा, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 16 Apr 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
KI cut all the line
के‌िबबिल
केईआई कंपनी ने फिर सारे शहर को बेहाल कर दिया। लापरवाही से खुदाई के कारण बिजली की केबिल, पानी की पाइप लाइन और ओएफसी कट गई जिससे बिजली और पानी के संकट के साथ ही पूरे शहर में बीएसएनएल नेटवर्क भी अस्तव्यस्त हो गया है। एसटीडी, ब्राडबैंड और फोन नेटवर्क ठप हो गया। सेना, प्रशासन, बैंक और सामान्य उपभोक्ता प्रभावित रहे। लोग दूर दराज से फोन से संपर्क तक नहीं कर पाए। आनलाइन कारोबार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। देर रात तक मरम्मत कार्य जारी रहा लेकिन हालात सामान्य नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

 शुक्रवार सुबह अचानक केईआई ठेकेदार ने लापरवाही से खुदाई करते समय भूमिगत ओएफसी लाइनें क्षतिग्रस्त कर दी। इससे पूरा बीएसएनएल नेटवर्क ही ठप हो गया। सुबह दस बजे तक एसटीडी, आईएसडी, ब्राडबैंड, एक्सचेंज और मोबाइल फोन नंबर ठप हो गया। एक एक्सचेंज से दूसरे एक्सचेंज क्षेत्र वाले फोन नंबरों पर भी बात होना बंद हो गयी। बेसिक फोन से मोबाइल और मोबाइल से बेसिक फोन भी नहीं लगे। क्योंकि  प्रेमनगर स्थित लल्ला मार्केट के पास कटी ओएफसी मेन लाइन है इस पर आईएसडी और एसटीडी नेटवर्क संचालित है। शहर के आपस में सभी एक्सचेंज और मोबाइल टावर लाइनें भी इससे जुड़ी हैं। देर रात तक लाइन फाल्ट दुरुस्त करने की कवायद जारी थी।
विज्ञापन


प्रशासन और सेना प्रभावित
प्रशासन, बैंक, पुलिस, सेना, रेलवे और एयरफोर्स आदि नेटवर्क बीएसएनएल लाइनों पर संचालित है। पूरे दिन बीएसएनएल मोबाइल फोन मिलना मुश्किल हो गया। बैंक और कार्यालयों में रामनवमी होने से अवकाश था, ज्यादातर बैंकों में लीज लाइन नेटवर्क बीएसएनएल पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 फाल्ट मिला, क्लेम मांगेगे
शुक्रवार देर शाम प्रेमनगर स्थित कटी ओएफसी लाइन फाल्ट मिल गया। जीएम बीएसएनएल आरएस यादव ने बताया कि बिजली कार्य कर रही केइआई कंपनी ने केबल काटी है। इससे पूरा बीएसएनएल नेटवर्क प्रभावित हो गया। रात में स्थिति सामान्य करायी जाएगी। उपमहाप्रबंधक अतुल मिश्रा ने बताया कि केइआई कंपनी ने कई बार लाइनें काटी हैं, इससे हजारों लोग परेशान रहते हैं और भारी राजस्व क्षति हुई है, इसलिए विभाग क्षति वसूली करेगा। इससे पहले भी केइआई प्रबंधन क्षतिपूर्ति भुगतान कर चुका है। उधर, प्रोजेक्ट मैनेजर टीपी कुशवाहा ने कहा है कि बीएसएनएल लाइन वोडाफोन कंपनी ठेकेदार ने काटी है।

बिजली- पानी भी ठप
बिजली विभाग हर दिन केइआई कंपनी द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। एक दो उपकेंद्र प्रभारी पूर्व ज्यादा जरूर देते हैं, लेकिन शाहदाना एसडीओ इसकी जानकारी कभी नहीं देते हैं, इससे सुबह से देर शाम तक बिजली गुल रहती है। इसके साथ ही पानी सप्लाई भी प्रभावित हो जाती है। शुक्रवार में भी प्रेमनगर, बिहारीपुर, राजेंद्र्रनगर, बृजलोक कालोनी, पुराना शहर, राम वाटिका, सिंधुनगर, किला आदि इलाकों में सप्लाई गुल रही।


केईआई के कारनामे
पिछले वर्ष से केईआई कंपनी ने शहर में स्काडा योजना के तहत सुधार कार्य शुरू कराया है। कंपनी ने जगह जगह ठेकेदार तैनात किए हैं, जो मनमर्जी से काम कराते हैं। नगर निगम ने पिछले दिनों बारादरी थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जगतपुर में सवा माह पहले पानी लाइन क्षतिग्रस्त कर दीं नगर निगम आज तक पानी सप्लाई सामान्य नहीं करा पाया है। पीलीभीत बाईपास, सीबी गंज, अक्षर विहार, कोहाड़ापीर, डेलापीर, सिविल लाइंस आदि स्थानों पर बीएसएनएल लाइनें काटी जा चुकी हैं। शुक्रवार में कटी लाइन से अब तक का सबसे बड़ा संकट बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed