फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Khurram Gauntia road closed without removing encroachment

बिना अतिक्रमण हटाए ही खुर्रम गौंटिया रोड कर दिया बंद

Tue, 23 Feb 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Khurram Gauntia road closed without removing encroachment
ईसाइयों की पुलिया के पास खड़ी बसें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बिना अतिक्रमण हटाए ही खुर्रम गौंटिया रोड कर दिया बंद
विज्ञापन

सेटेलाइट से मालियों की पुलिया, श्यामगंज तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण

बरेली। शहर में बिना किसी योजना के मनमाने ढंग से सीवर लाइन बिछाने के लिए हो रही खोदाई से यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सड़कों पर बेतहाशा अतिक्रमण के चलते पहले से ही आए दिन जाम लगता है। ऐसे में खोदाई के लिए जब किसी सड़क पर यातायात बंद किया जाता है तो दूसरी सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। इससे हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। अब अतिक्रमण हटाए बिना ही ईसाइयों की पुलिया से बियाबानी कोठी की ओर जाने वाला रोड बंद कर दिया गया है।
सेटेलाइट से चौकी चौराहे की ओर जाने वाला ट्रैफिक खुर्रम गौंटिया के इसी रोड से होकर गुजरता है। इसके बंद होने से वाहनों का दबाव सेटेलाइट से श्यामगंज रोड पर बढ़ गया है। इस रोड पर अतिक्रमण की वजह से पहले से ही जाम के हालात बने रहते हैं। ट्रैफिक बढ़ने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है। जल निगम बिना प्लानिंग के ही शहर में खोदाई करा रहा है। इससे कभी पानी की पाइप लाइनें फट जाती हैं तो कभी दूसरी ओर की सड़क और डिवाइडर धंस जाते हैं। ट्रैफि क पुलिस ने जल निगम के कहने पर ईसाइयों पुलिया का रास्ता बंद कर दिया है, लेकिन श्यामगंज रोड से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर ही हर समय ट्रक खड़े रहते हैं। इससे जाम की समस्या और विकट हो गई है। यही हाल किला रोड, चौपुला और प्रभा टॉकीज के सामने है।
विज्ञापन

यह पहले से ही तय था कि ईसाइयों की पुलिया से बियावानी चौराहे के बीच सड़क बंद होने के बाद श्यामगंज की ओर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक का दबाव काफ ी बढ़ जाएगा, इसके बावजूद अभी तक नगर निगम से इस सड़क से अतिक्रमण नहीं हटवाया है। खुर्रम गौंटिया रोड बंद होने की वजह से रोडवेज बसें और ट्रक भी श्यामगंज रोड से गुजरने लगे हैं। लिहाजा पूरे दिन इस सड़क पर जाम के हालात बने रहते हैं। खुर्रम गौंटिया रोड बंद होने का असर श्यामगंज के आसपास के इलाकों पर भी पड़ा है। प्रभा टॉकीज रोड पर भी सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। विकास भवन रोड पर भी पूरे दिन ट्रैफि क रेंगता रहा। श्यामगंज वैसे भी अक्सर जाम से जूझता है, रविवार को इधर से रोडवेज की बसें और दूसरे भारी वाहन निकले तो और ज्यादा बुरा हाल हो गया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने कहा कि अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed