{"_id":"66ce6f38e9f8f9fa4009aa64","slug":"keep-changing-the-password-of-social-media-platforms-every-month-bareilly-news-c-4-lko1018-468162-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रत्येक माह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बदलते रहें पासवर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रत्येक माह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का बदलते रहें पासवर्ड
Wed, 28 Aug 2024 05:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली/फरीदपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो हर माह अपने अकाउंट का पासवर्ड बदलते रहें, ताकि साइबर ठग उसे हैक न कर सकें। सोशल मीडिया पर ऐसे लोग भी सक्रिय हैं जो बात करते-करते ब्रेनवॉश कर देते हैं। इससे लोगों को आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ता है। बचाव के लिए अपरिचित से बात नहीं करें। अपने सोशल मीडिया खाते का दायरा सीमित रखें। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने मंगलवार को अमर उजाला की ओर से म्यूज इंटर कॉलेज फरीदपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
एसपी दक्षिणी ने विद्यार्थियों को नए कानून, पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराध से बचाव के उपाय व यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। कहा कि इन दिनों डिजिटल अरेस्ट के मामले आ रहे हैं। यह ब्लैकमेल करने का एक तरीका है। इसमें साइबर ठग नकली अधिकारी बनकर लोगों को धमकाकर अपना शिकार बनाते हैं। इससे बचाव के लिए धमकी भरी कॉल आने पर घबराएं नहीं। तत्काल पुलिस में शिकायत करें। कोई संदेश या लिंक है तो उसे पुलिस को उपलब्ध कराएं। डरें नहीं और किसी को रुपये नहीं दें।
वहीं, लोन देने के नाम पर एप के माध्यम से भी ब्लैकमेल कर लोगों से रुपये ठगे जा रहे हैं। लोन देने का प्रलोभन देने वाले एप खोलते ही वह सबसे पहले संपर्क सूची और गैलरी में प्रवेश की अनुमति मांगते हैं। ऐसे में फोन का सारा डाटा उनके नियंत्रण में आ जाता है। इसके बाद वह फोटो संपादित कर पीड़ित के परिचितों के संपर्क पर भेजकर ब्लैकमेल करते हैं। इससे बचाव के लिए ऐसे एप को डाउनलोड नहीं करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक वर्षा शर्मा ने की।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जाना नया कानूून
मुख्य अतिथि ने कहा कि एक जुलाई से देशभर में तीन नए कानून, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) लागू हुए हैं। इससे पूर्व इंडियन पीनल कोड, 1974 के क्रिमिनल प्रोसीजर कोड और 1872 के एविडेंस एक्ट चल रहे थे।
सात से आठ मिनट में मिलती है मदद
विद्यार्थियों से कहा कि अगर उन्हें किसी तरह की परेशानी होती है तो डरें नहीं। 112 पर कॉल करें। सात से आठ मिनट में पुलिस आपकी मदद के लिए पहुंच जाएगी। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112, 102, 108, 1098 व 1930 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य करुणाशंकर शर्मा, कल्पना सिंह, राघव मिश्रा, नाजिरा खानम, अजय ऋषि, मोहित शर्मा उपस्थित रहे।
एसपी से किए सवाल-जवाब
सवाल : अगर मोबाइल पास में नहीं हो या फिर कहीं गिर जाए तो ऐसी स्थिति में शोहदों से किस तरह बचाव कर सकते हैं? - काजल यादव, छात्रा
जवाब (एसपी) : इस स्थिति में किसी भी तरह से आरोपियों से छूटकर नजदीकी थाने या फिर पास में मौजूद अन्य लोगों से सहायता ली जा सकती है।
सवाल : यूपीएससी की तैयारी किस कक्षा के बाद करनी चाहिए, पढ़ाई की क्या रणनीति होती है? - अमीर अली, छात्र
जवाब (एसपी) : तैयारी कभी भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन जिस कक्षा में हैं, उसके प्रत्येक विषय को भी ध्यान से पढ़ें। यूपीएससी में इससे संबंधित प्रश्न भी पूछे जाते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
-ओटीपी किसी से साझा नहीं करें।
-वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाएं।
-सोशल मीडिया पर अपरिचितों से बात नहीं करें।
-लाइव लोकेशन साझा नहीं करें, साइबर ठग इसका दुरुपयोग कर सकते हैं।
-लालच में आकर किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें।