{"_id":"5d4888cc8ebc3e6cb908a1b4","slug":"kawar-yatra-bareilly-news-bly3713189127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचते वक्त ट्राली से गिरा कांवड़िया, दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचते वक्त ट्राली से गिरा कांवड़िया, दबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। कादरगंज संपर्क मार्ग पर ट्रॉली पर नाचता कांवड़ियां अचानक गिरकर नीचे आ गया, जिससे उसकी दबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोमवार सुबह खनी नवादा गांव के कई कांवड़ियों की टोली ट्रैक्टर ट्राली से अपने गांव से रामगंगा नदी के कादरगंज घाट पर जल लेने गई थी। इसके बाद इन्हें पचौमी के पंचेश्वर शिवमंदिर पर जलाभिषेक करना था। ये लोग कादरगंज से फतेहगंज पूर्वी संपर्क मार्ग पर ट्रैक्टर से लौट रहे थे। ट्राली पर कुछ कांवड़िये भजनों की धुन पर थिरक रहे थे। ट्रैक्टर जब मेवापट्टी गांव के आईटीआई इंस्टीट्यूट के करीब से गुजरा तब उसका पहिया सड़क पर एक गड्ढे में आ गया। इससे झटका लगा तो खनी नवादा गांव का 18 वर्षीय सोनू पुत्र सुरेंद्र जाटव झटके से आगे की ओर गिर गया। उसी समय ट्राली का पहिया सोनू के ऊपर से गुजर गया। हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इससे ट्रैक्टर में सवार दूसरे कांवड़ियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बताया कि जब तक वो सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची तब तक कई कांवड़िये वहां से जा चुके थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अपने ही वाहन से हादसा होने की वजह से कांवड़ियों ने कोई हंगामा नहीं किया, देर शाम तक कोई रिपोर्ट भी नहीं कराई गई।
गहरे पानी में डूबने से बचे कांवड़िये
फतेहगंज पूर्वी। थानाध्यक्ष रवि करन सिंह ने बताया कि रामगंगा नदी के कादरगंज घाट पर गहरे पानी में जाने से रोकने को लगाई गई बेरिकेडिंग को पार करके कई कांवड़िये आगे चले गए। घाट पर पुलिस के लगाए पांच गोताखोरों ने उन्हें डूबने से बचाया। इसके चलते अनहोनी टल गई।