फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

कांवड़ यात्रा में डीजे बजाने का दूसरे समुदाय ने किया विरोध

Sun, 04 Aug 2019 07:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
kawar yatra
नवाबगंज। नई परंपरा डालने का आरोप लगाते दूसरे समुदाय ने कांवड़ यात्रा का विरोध शुरू कर दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को गांव में नई परंपरा डालने की इजाजत नहीं दी। बाद में पुलिस ने कांवड़ियों को गांव के बाहर बने धार्मिक स्थल से गंगाजल लेने रवाना कर दिया।
विज्ञापन

अधकटा रब्बानी बेगम गांव में कांवड़ यात्रा निकालने की सूचना पर दूसरे समुदाय ने विरोध करना शुरू कर दिया, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक भूप सिंह पुलिस टीम और एलआईयू के साथ गांव पहुंच गए। दूसरे समुदाय के लोगों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग ही सावन माह में गंगाजल लेने जाते है, लेकिन इस बार कांवाड़िया डीजे के साथ जत्थे के रूप में जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कांवाड़ियां गांव की गलियों में डीजे बजाने की योजना बना रहे है। पुलिस ने कांवाड़ियों और दूसरे समुदाय के लोगों को समझाते हुए कहा कि गांव में कोई नई परंपरा डालने नहीं दी जाएगी। कांवड़ियों को गंगाजल लेने जाना है तो गांव के बाहर से रवाना होंगे। जिस पर पुलिस की बात को मानकर गांव के बाहर बने मंदिर पर पूजा अर्चना करने के बाद गंगाजल लेने रवाना हो गए।
विज्ञापन

गांव में कोई नई परंपरा डालने की किसी को इजाजत नहीं है। कांवड़िये जैसे बीते वर्ष गए थे, वैसे ही जा रहे है। यदि किसी ने भी नई परंपरा डालकर माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - भूप सिंह, उपनिरीक्षक नवाबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 4 अधकटा गांव के मन्दिर से पूर्जा अर्चना कर रवाना होते कावाडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed