फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

आगे कांवड़िया, पीछे-पीछे जाम

Mon, 29 Jul 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra
बरेली। रविवार को शहर की सड़कों पर कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ रही। कांवड़ियों के ज्यादातर जत्थे चौपुला ओवरब्रिज से होकर गुजरे, जिससे वहां देर शाम तक रुक-रुककर जाम लगता रहा। हालांकि बरेली-दिल्ली हाईवे पर ट्रैफिक रविवार देर शाम तक ट्रैफिक सुचारु रहा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कांवड़ियों का एक जत्था कछला घाट से गंगाजल लेकर लौट रहा था। चौपुला से आगे सिटी स्टेशन के पास कांवड़ियों के गुजरते समय काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। इस जाम की वजह ट्रैफिक पुलिस का मिस मैनेजमेंट रहा। कांवड़ियों के निकलने के समय पूरा ट्रैफिक डिवाइडर के दूसरी तरह से निकाला जाता तो जाम नहीं लगता। चूंकि कांवड़ियों के पीछे भी ट्रैफिक चलाया गया था, जिससे राहगीरों को परेशान होना पड़ा। शाम करीब चार बजे कांवड़ियों का एक जत्था शाहदाना से होकर कालीबाड़ी से निकला। इस दौरान शाहदाना पर भी जाम लगा रहा। पीलीभीत बाईपास पर भी कई बार जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बरेली-मुरादाबाद के बीच कांवड़ियों की संख्या काफी कम रही। दूसरे बरेली-दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर के एक तरफ कांवड़िया निकले और दूसरी ओर से ट्रैफिक चलता रहा, जिससे जाम नेशनल हाईवे पर जाम नहीं लगा। उधर, रामगंगा से भमोरा के बीच बदायूं रोड पर डिवाइडर के एक ओर कांवड़िया चले और दूसरी तरफ रोडवेज बसें और छोटे वाहन निकाले गए। भमोरा से ट्रैफिक आंवला की तरफ मोड़ दिया गया। एसपी ट्रैफिक सुभाष गंगवार के मुताबिक बदायूं रोड पर यातायात सुचारू रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed