फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

न धूप न बारिश की परवाह...बम-बम भोले करके कट रही राह

Fri, 26 Jul 2019 06:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
kawar yatra
बदायूं। उन्हें न धूप की परवाह है, न बारिश की चिंता, बस ‘बम-बम भोले’ के उद्घोष के साथ कछला से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिव भक्त कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। हजारों कांवड़िये कछला गंगाघाट से कांवड़ भरने को रोजाना ही बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और रास्तों में पड़ने वाले शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। हालांकि अन्य दिनों में केवल लंबे रूट पर चलने वाले कांवड़िये दिख रहे हैं लेकिन शनिवार और रविवार को तो उनका रेला दिख रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉलियों और डीसीएम आदि पर सवार कांवड़ियों में कुछ अलग ही जोश है। डीजे की धुनों पर नाचते गाते कांवड़ियों के निकलने से माहौल में भक्ति रस घुल रहा है। ऐसे में नवादा से उझानी होकर कछला जाने वाला पूरा मार्ग इस समय भोलेमय हो गया है। सावन माह में हर साल काफी संख्या में कई जिलों से शिवभक्त कछला गंगाघाट पर कांवड़ भरने को आते हैं। बम-बम भोले की गूंज हर समय बरेली-मथुरा हाईवे पर सुनाई देती है। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत आदि तमाम स्थानों से रोजाना ही शिवभक्त कांवड़ भरने को कछला पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी कांवड़िया पैदल और वाहनों से कछला पहुंचे। कांवड़ियों की सुविधा को अनेक स्थानों पर लोगों ने स्टाल भी लगाए हैं। सुरक्षा में लगी पुलिस भी हाईवे पर हर समय पैट्रोलिंग कर रही है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी हाईवे पर भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिव्यांगों में भी दिख रहा भक्ति का जोश
- आस्था और भक्ति में कोई रोड़ा नहीं होता, यह साबित कर रहे हैं वे दिव्यांग कांवड़िये, जो ट्राईसाइकिल से भी कावंड़ में जल भरकर ला रहे हैं। रास्तें में गूंजता बम-बम भोले का उद्घोष इनमें उत्साह का और ज्यादा संचार कर रहा है। भोले की भक्ति में यह मस्त दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed