फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   kawar yatra

सावन में बवाल करा सकते हैं गौवंशीय पशुओं के कातिल

Wed, 24 Jul 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
kawar yatra
बरेली। शासन-प्रशासन ने सावन में कांवड़यात्रा के दौरान मांस-मछली की दुकानें खोलने पर रोक लगा रखी है। मगर गौवंशीय पशुओं का कत्ल करने और मांस तस्करी के मामले नहीं थम रहे हैं। इसको लेकर जिले में कहीं बवाल हो सकता है। इसे लेकर खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया विभाग के कर्मचारियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

रविवार को बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के पदारथपुर गांव के जंगल में पुलिस ने दो गोवंशीय पशु और 80 किलो गोमांस पकड़ा था। मौके पर दो तस्कर पदारथपुर का नईम और पड़ोस के गांव भिंडौलिया निवासी भूरा उर्फ इरफान गिरफ्तार हुए थे। मंगलवार को बहेड़ी पुलिस ने शेखूपुर मोहल्ले में छापा मारकर 90 क्विंटल मांस और दो पशु पकड़े। सप्ताह भर पहले बहेड़ी के मंडनपुर गांव के जंगल में तस्करों ने कत्ल करने के इरादे से गन्ने के खेत में दो बछड़े और एक बैल को नशा देने के बाद बांधकर डाल दिया था। बेहोश बंधे मिले पशुओं को देखकर गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। यानी इन तस्करों को न पुलिस का भय है और न ही माहौल बिगड़ने का डर।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक जिले के कोने-कोने से कावंड़िया जलाभिषेक करने जा आ रहे हैं। कावंड़यात्रा के दौरान रास्ते में गोवंशीय पशुओं का कत्ल करने या मांस पकड़े जाने का मामला सामने आने पर कांवड़ियों का गुस्सा भड़क सकता है, जिससे बड़ा बवाल हो सकता है। खुफिया विभाग ने आला अफसरों को दिए इनपुट में थाना पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया है। आसपास जिलों की पुलिस से भी संपर्क करने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में ज्यादा होती है गोकसी
शहर के कैंट, बिथरी चैनपुर, सीबीगंज थाना क्षेत्र और देहात के फरीदपुर, भोजीपुरा, हाफिजगंज, बहेड़ी, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, शीशगढ़, सिरौली, बिशारतगंज, अलीगंज में गोमांस की तस्करी ज्यादा होती है।


बिथरी चैनपुर में कांवड़ियों ने किया था बवाल
तत्कालीन सपा सरकार के कार्यकाल में कांवड़यात्रा के दौरान बरेली-बीसलपुर रोड पर बिथरी चैनपुर इलाके में गायों से भरा ट्रक पकड़ा गया था। इसको लेकर भड़के कांवड़ियों ने जमकर बवाल किया था। पुलिस पर भी पथराव किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed