फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Action will be taken against the Pathak brothers accused in the Katri Kand under the Gangster Act

बरेली कटरी कांड: सुरेश प्रधान के मददगार पाठक बंधुओं पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

Thu, 30 Mar 2023 12:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 30 Mar 2023 12:02 PM IST
सार

कटरी कांड में मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर के मददगार सुभाष पाठक और वीरेंद्र पाठक के खिलाफ पुलिस को सीडीआर में साक्ष्य मिले हैं। पुलिस अब पाठक बंधुओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
Action will be taken against the Pathak brothers accused in the Katri Kand under the Gangster Act
सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर कटरी कांड में आरोपी आगरा निवासी पाठक बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान के मददगार पाठक बंधुओं सुभाष पाठक और वीरेंद्र पाठक के खिलाफ पुलिस को सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) में साक्ष्य मिले हैं। अब पुलिस ने एक सत्ताधारी नेता के करीबी पाठक बंधुओं के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ उनकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में 11 जनवरी को सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर रायपुरहंस निवासी हिस्ट्रीशीटर सुरेशपाल पाल सिंह तोमर और चंडीगढ़ निवासी परमवीर पक्ष के बीच खूनी संघर्ष में तीन लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में अब तक सुरेश पक्ष के 19 और परमवीर पक्ष के छह लोगों को जेल भेजा जा चुका है। सुरेश और परमवीर के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। 

विज्ञापन

ढाई महीने बाद भी पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार 

इधर, करीब ढाई महीने के बाद भी पुलिस सुरेश के मददगार पाठक बंधुओं को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। सीडीआर में सुभाष पाठक और वीरेंद्र पाठक के खिलाफ पुलिस को ठोस साक्ष्य मिले हैं। कटरी में खूनी संघर्ष के दिन और उसके बाद कई बार इन लोगों की सुरेश पाल सिंह तोमर से मोबाइल कॉल पर बात हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


Budaun News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था रिश्तेदार, महिला ने दी खौफनाक 'सजा'

पाठक बंधु सुरेश पक्ष को आर्थिक मदद के साथ असलहे भी मुहैया कराते थे। यह भी तथ्य सामने आए हैं कि सुरेश तोमर पक्ष को परमवीर पक्ष पर फायरिंग के लिए भी पाठक बंधुओं ने ही कहा था। ठोस साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने पाठक बंधुओं के खिलाफ गैंगस्टर के साथ उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बचाव में अफसरों से संपर्क कर रहे सत्ताधारी नेता

पाठक बंधुओं के बचाव में सत्ताधारी नेता अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं। पाठक बंधुओं पर पुलिस का शिकंजा कसने के साथ-साथ सत्तापक्ष के कुछ नेता सक्रिय हो गए हैं। अधिकारियों के समक्ष यह लोग पाठक बंधुओं का पक्ष रख उनको पाक-साफ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। इधर, अधिकारी सीडीआर समेत अन्य माध्यमों से मिले साक्ष्यों का हवाला देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि तिहरे हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। फरार चल रहे आगरा निवासी दो आरोपियों के खिलाफ सीडीआर से कई ठोस साक्ष्य मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed