फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kargaina housing scheme will be developed with ten crores

दस करोड़ से होगा करगैना आवासीय योजना का विकास

Sat, 14 Aug 2021 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kargaina housing scheme will be developed with ten crores
करगैना में निरीक्षण करते बीडीए वीसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बीडीए उपाध्यक्ष ने अफसरों के साथ किया करगैना का निरीक्षण

विज्ञापन
बरेली। करगैना आवासीय योजना का बरेली विकास प्राधिकरण करीब 10 करोड़ से विकास कराएगा। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंगर सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ आवासीय योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां टूटी सड़कें, झाड़ियां और नालियों में गंदगी मिली। बीडीए वीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्क के सौंदर्यीकरण, सड़क ों का निर्माण और टाइल्स लगाने का काम तेजी से कराया जाए।

बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि बदायूं रोड पर करगैना आवासीय योजना में बीडीए इसी महीने से काम शुरू करेगा। तीन माह में सभी काम पूरे हो जाएंगे। इस आवासीय योजना की अधिकतर सड़कें खराब हैं। नालियां टूटी हुई हैं। पार्क भी खस्ताहाल हालत में है। इन सभी को ठीक कराया जाएगा। मुख्य मार्गों को सीसी किया जाएगा। आंतरिक मार्गों पर टाइल्स लगाई जाएंगी। पार्क का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा एक बड़ा नाला बनवाया जाएगा। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed