फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariyas blocked Pilibhit bypass blocked after stone pelting in Bareilly

UP News: बरेली में पथराव के बाद कांवड़ियों में आक्रोश, पीलीभीत बाईपास पर लगाया जाम; सैकड़ों वाहन फंसे

Sun, 23 Jul 2023 08:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 08:25 PM IST
सार

बरेली में पथराव की घटना के बाद कांवड़ियों में आक्रोश है। रविवार दोपहर जोगी नवादा में हुई घटना के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने शाम को पीलीभीत बाईपास के सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। 
 

विज्ञापन
Kanwariyas blocked Pilibhit bypass blocked after stone pelting in Bareilly
पीलीभीत बाईपास पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रविवार दोपहर इबादत स्थल के पास कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव कर दिया गया। इसके बाद कांवड़ियों ने वहां से थोड़ा आगे बढ़कर प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद उस्मान की शह पर घटना बताए जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी आक्रोश नहीं थमा। कांवड़ियों ने शाम सात बजे पीलीभीत बाईपास पर हंगामा शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में दोपहर करीब दो बजे एक इबादत स्थल के पास से विवाद शुरू हुआ था। यहां से गुजरते वक्त जत्थे में शामिल कांवड़िये गुलाल उड़ा रहे थे, थोड़ा सा गुलाल उड़कर इबादत स्थल की ओर चला गया। इससे दूसरे समुदाय के लोग भड़क गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने कांवड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव, बच्चों समेत कई लोग चोटिल; पूर्व पार्षद हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से अफरा-तफरी मच गई। कांवड़ियों ने थोड़ा आगे बढ़कर गली में वाहनों को आड़ा तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया और वहीं पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात देखते हुए पहले कई थानों की फोर्स बुला ली गई, बाद में आरएएफ भी बुला ली गई। कांवड़ियों का कहना था कि मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद उस्मान के इशारे पर पथराव किया गया। 


 

कांवड़ियों ने रखी ये मांग 

कांवड़ियों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग रख दी। कुछ देर बाद एसपी सिटी राहुल भाटी ने इन लोगों को बताया कि उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है तो कांवड़िये उसे मौके पर लाने की जिद करने लगे। मुश्किल से कांवड़िये वनखंडीनाथ मंदिर तक पहुंचे। 

वहां उन्होंने पथराव वाली जगह पर दोबारा ले जाकर वहीं से कांवड़ यात्रा निकलवाने की मांग रख दी। अधिकारी इस पर सहमत नहीं हुए तो कांवड़ियों में आक्रोश बढ़ गया। मंदिर के पास मैदान में कुछ देर रुकने के बाद शाम सात बजे कांवड़िये पीलीभीत बाईपास पहुंच गए और सुरेश शर्मा नगर चौराहा के पास रास्ता जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed