फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwariya died due to bike collision

Bareilly News: बाइक की टक्कर से कांवड़िये की मौत

Tue, 05 Aug 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Kanwariya died due to bike collision
आंवला। आंवला-रामनगर रोड पर रविवार रात बाइक की टक्कर से चंपतपुर गांव निवासी धर्मेश कुमार (42 वर्ष) गंभीर घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर बरेली जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ग्रामीण पवन श्रीवास्तव व परिजनों ने बताया कि धर्मेश कुमार शनिवार को गांव से जाने वाले कांवड़ियों के जत्थे में शामिल होकर कछला घाट से गंगाजल लेने गए थे। रविवार रात में वह जत्थे के साथ लौटकर आए। जत्थे में शामिल सभी शिवभक्तों को सोमवार को गौरीशंकर गुलड़िया धाम पर जलाभिषेक करना था। रविवार देर रात गांव के ही बाहर स्थित शिव मंदिर पर जब जत्था विश्राम के लिए रुका तो वहां पर भंडारा शुरू हो गया। सभी कांवड़िये सड़क किनारे भंडारे में भोजन ग्रहण करने लगे। धर्मेश कुमार साथी कांवड़ियों को भोजन परोस रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रही बाइक से धर्मेश को टक्कर लग गई। हादसे में धर्मेश गंभीर घायल गए। बाइक सवार भी घायल हुआ, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। गंभीर घायल धर्मेश को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सोमवार शाम को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत



डिडौली। ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव पस्तोर निवासी सतपाल सिंह (26) की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त आशीष व धर्मवीर घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आशीष और धर्मवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed