फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kanwar Yatra begins, chants of Lord Shiva reverberate on the highway

Budaun News: कांवड़ यात्रा शुरू, हाइवे पर गूंजे भोले के जयकारे

Sun, 13 Jul 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra begins, chants of Lord Shiva reverberate on the highway
कछला से ​शिव मंदिर की ओर निकले कांवड़िये। संवाद
उझानी। सावन महीने के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए कछला घाट पर कांवड़ियों की संख्या धीरे- धीरे बढ़ने लगी है। शनिवार शाम तक दो दर्जन से अधिक टोलियों ने कांवड़ यात्रा शुरू करने से पहले आस्था की डुबकी लगाई। हाइवे पर भी भोले के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

शनिवार तड़के से कांवड़ियों के आने और जाने का सिलसिला शुरू हो गया। सावन के दूसरे दिन कांवड़ियों की संख्या में मामूली इजाफा हुआ। गंगाघाट के दुकानदार प्रमोद ने बताया कि संख्या धीरे- धीरे बढ़कर रविवार शाम तक हजारों में पहुंच जाएगी। आस्था की डुबकी लगाने के बाद हाइवे के शिव मंदिरों की ओर निकले कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे भी लगाए। बरेली के बिथरी चैनपुर के गांव हुगनपुर के रहने वाले कांवड़िया इंद्रजीत और विकास पटेल ने बताया कि सोमवार को उनकी 25 सदस्यीय टोली बरेली के वनखंडी मंदिर में जलाभिषेक करेगी। बरेली के शिवभक्तों की दो- तीन अन्य टोलियों ने भी शिव मंदिरों की ओर कूच कर दिया है। पैदल यात्रा कर वह भी शिव मंदिर पहुंचेंगे। दूसरी तरफ, गंगाघाट से कासगंज और हाथरस आदि जिलों के कांवड़ियों ने भी कछला से यात्रा शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed