Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanjadaspur facing water problems for two years and many problems

बरेली: कंजादासपुर में दो साल से पानी की समस्या से, सफाई व्यवस्था चौपट, लोगों ने बताईं समस्याएं

Sun, 22 Nov 2026 06:14 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Nov 2026 06:14 PM IST
सार

बरेली के कंजादासपुर (वार्ड 19) के आलोक नगर में रविवार को अमर उजाला की ओर से वार्ड संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को गिनाया। उनका कहना है कि क्षेत्र में दो साल से पानी की समस्या बनी हुई है। सफाई व्यवस्था भी चौपट है। 

विज्ञापन
Kanjadaspur facing water problems for two years and many problems
वार्ड संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताईं समस्याएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली नगर निगम के कंजादासपुर (वार्ड 19) के आलोक नगर में सफाई व्यवस्था चौपट है। सफाई कर्मचारी रोजाना नाले की सफाई नहीं करते हैं, जिससे नाले में सिल्ट व कचरा भरा रहता है। कुत्तों व बंदरों का आतंक भी अधिक है। आलोक नगर में रजा कोठी के पास रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित वार्ड संवाद में स्थानीय नागरिकों ने समस्याएं गिनाईं।

विज्ञापन


धनंजय शर्मा ने बताया कि ट्यूबेल व पानी की टंकी तो बनकर तैयार है लेकिन आज तक पानी नहीं आया। सफाई वाले सफाई करने नहीं आते हैं, जिससे गलियों में गंदी भरी रहती हैं। अरविंद रैना ने बताया कि पानी के निकासी की समस्या बनी हुई है, जिसका समाधान जरूरी है। आवारा कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट जल्द बनवाया जाए। कूड़ा वाहनों आने के बाद भी लोग प्लाटों में कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं।
विज्ञापन


सड़कों पर अवैध पार्किंग 
ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि सड़कों पर अवैध कार पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है। लोग अपने घरों के सामने या कहीं भी वाहन खड़े कर देते हैं। घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। नियम है बिल न जमा होने पर बिजली नहीं कटेगी, लेकिन बिल जमा होने के बावजूद लाइट कट जा रही है। कुछ ऐसी ही समस्याएं सावित्री देवी, किशोरी लाल, कन्हैयालाल, ललित सिन्हा, सुरेंद्र सिंह गोसाई, मातवर सिंह, राज बहादुर आदि ने बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहनराम ने बताया कि आलोक नगर में काली मंदिर रोड पर दो साल पहले ट्यूबेल व पानी की टंकी लगाई गई थी। इससे आधे घरों में पानी आ रहा है तो करीब 500 घरों में अभी तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे लोगों के घरों में पानी का संकट बना हुआ है।

Trending Videos

पार्षद ने भी गिनाई समस्या
पार्षद अरब सिंह यादव ने बताया कि कंजादासपुर वार्ड के आलोकनगर में पहले सड़कों की स्थिति बहुत बुरी थी। अब काफी हद तक सुधार हुआ है। कुछ गलियों में अभी सड़क नहीं बन सकी हैं, वह सड़कें बोर्ड से पास हो चुकी हैं, शासन से बजट न मिलने के कारण काम नहीं पा रहा है। वहीं पानी की समस्या के लिए कई बार जलकल के अधिकारियों से बैठकर वार्ता किए लेकिन निस्तारण का समाधान नहीं निकल सका। बंदरों व कुत्तों का आतंक बहुत है, इसके लिए नगर निगम से शिकायत की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed