{"_id":"6933510d896925a1cc0976d2","slug":"kanhaiya-gulati-cheated-769-people-of-rs-26-crore-bareilly-news-c-4-vns1074-780692-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कन्हैया गुलाटी ने की 769 लोगों से 26 करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कन्हैया गुलाटी ने की 769 लोगों से 26 करोड़ रुपये की ठगी
विज्ञापन
पीड़ितों ने एसएसपी से पासपोर्ट जब्त और संपत्ति सीज करने की लगाई गुहार
बरेली। कैनविज कंपनी का मालिक कन्हैया गुलाटी बेहद शातिर ठग निकला। उसके रोज नए कारनामे सामने आ रहे हैं। अब गुलाटी के शिकार करीब 769 लोग सामने आए हैं। इनसे 26 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। एसएसपी से शिकायत कर गुलाटी परिवार के सदस्यों के पासपोर्ट जब्त करने और संपत्ति सीज करने की मांग की गई है।
इज्जतनगर के वीर सावरकर नगर निवासी योगेंद्र कुमार अन्य लोगों के साथ शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। वहां एसएसपी को पत्र देकर बताया कि कैनविज समूह के मालिक कन्हैया गुलाटी, राधिका गुलाटी और गोपाल गुलाटी के पास उन्होंने 26 लाख का निवेश किया था। योगेंद्र के साथ 769 अन्य लोगों ने 26 करोड़ रुपये निवेश किए थे। कन्हैया गुलाटी ये पूरी रकम ठगने के बाद भूमिगत हो गया है। वह व्हाट्सएप के माध्यम से अपने गुर्गों से बात कर रहा है और निवेशकों को धमकी दे रहा है। पीड़ित निवेशकों ने कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी और मां मधु गुलाटी की अवैध संपत्ति जब्त करने की मांग की है। पीड़ितों ने आशंका जताई है कि अगर इन लोगों का पासपोर्ट जब्त नहीं हुआ तो ये विदेश भाग सकते हैं। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की है। बारादरी थाना पुलिस गुलाटी परिवार की लोकेशन खोज रही है। ब्यूरो
--
एसपी यातायात को दी रिकाॅर्ड खंगालने की जिम्मेदारी : आर्य
कन्हैया गुलाटी के खिलाफ हाल ही में कई मामले दर्ज हुए हैं। कई और शिकायतें पुलिस के पास आ रही हैं। उसके खिलाफ पुराने मुकदमे भी बताए जा रहे हैं जिनमें से कुछ में एफआर लगाई गई है। एसपी यातायात को गुलाटी का रिकार्ड खंगालने की जिम्मेदारी दी गई है। जल्दी ही ठोस कार्रवाई की जाएगी। - अनुराग आर्य, एसएसपी