{"_id":"67008cc686a286c4420c4ba6","slug":"kaikeyi-asked-for-exile-for-shri-ram-bareilly-news-c-4-lko1018-495360-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैकेयी ने श्री राम के लिए मांगा वनवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैकेयी ने श्री राम के लिए मांगा वनवास
विज्ञापन
बरेली। श्री रानी महालक्ष्मीबाई रामलीला समिति की ओर से चौधरी मोहल्ला में आयोजित रामलीला मंचन में शुक्रवार को कैकेयी-राजा दशरथ संवाद का मंचन किया गया। रामलीला में दिखाया गया कि राजा दशरथ श्रीराम को अयोध्या नरेश बनाने का निर्णय लेते हैं। राज्याभिषेक की तैयारियों के बीच दासी मंथरा रानी कैकेयी को भड़का देती है। वह उनसे राजा दशरथ से दो वरदान मांगने के लिए कहती है। कैकेयी राम के लिए वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगती हैं। इसके बाद वन गमन की लीला भी दिखाई गई। रामगोपाल मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, प्रदीप बाजपेई, विजय मिश्रा, प्रभु नारायण तिवारी, धीरेंद्र शुक्ला, आदित्य नारायण आदि उपस्थित रहे। संवाद
मिथिला के राजा जनक ने किया कन्यादान
बरेली। श्री रामलीला सभा की ओर से सुभाष नगर में आयोजित रामलीला में राम विवाह की लीला का मंचन हुआ। लीला में दिखाया गया कि बरात लेकर जनकपुर पधारे राजा दशरथ सहित सभी बरातियों का राजा जनक ने स्वागत किया। राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का विधि-विधान से विवाह संपन्न हुआ। राजा जनक ने कन्यादान की रस्म पूरी की। मंचन में आशीष अरोरा ने जनक की भूमिका, दशरथ की भूमिका प्रवीण शर्मा ने, वशिष्ठ के पात्र का अभिनय राजीव सक्सेना ने किया। आलोक तायल, प्रदीप अग्रवाल, अमित भारद्वाज, डॉ. अजय शर्मा, राजकुमार तिवारी, जुगल किशोर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन
बरेली। श्री राम लीला समिति की ओर से जोगी नवादा स्थित श्री बाबा बनखंडी नाथ मंदिर में चल रहे मंचन में शुक्रवार को लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि शिव का धनुष भंग होने से नाराज परशुराम के क्रोध को श्रीराम शांत कराते हैं। इससे पहले सुबह के सत्र में कृष्ण लीला में वीर अभिमन्यु लीला दिखाई गई। गिरधारी लाल साहू, सुरेश चंद्र राठौर, हरिओम राठौर, सुनील दत्त शर्मा, मनोज राठौर, विशाल राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
पत्नी-पुत्र समेत खुद भी बिक गए राजा हरिश्चंद्र
बरेली। सदर कैंट में चल रही रामलीला में शुक्रवार को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की लीला का मंचन किया गया। लीला के माध्यम से राजा हरिशचंद्र की धर्म के प्रति निष्ठा और वचन पालन के गुण को दर्शाया गया। लीला में दिखाया गया कि ऋषि विश्वामित्र ने राजा हरिश्चंद्र की परीक्षा ली। जिस वजह से राजा हरिश्चंद्र को अपनी पत्नी और पुत्र के साथ खुद को बेचना पड़ा। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी धर्म का पालन किया। राजा हरिश्चंद्र की भूमिका सुनील सिंह ने निभाई। कार्यक्रम में सतीश मेहता, प्रवेश कुमार पाराशर, आनंद गुप्ता, विनोद यादव, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे। संवाद