फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kadri will be deputed billion in Ursae Rjvi Countries scholar and Sc

उर्से कादरी रजवी में जुटेंगे अरब देशों के आलिम और स्कालर्स

Mon, 23 Nov 2015 02:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 23 Nov 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का उर्से कादरी रजवी छह दिसंबर से शुरू हो रहा है। तीन रोजा उर्स के कार्यक्रम सीबीगंज मथुरापुर स्थित मरकज जामियातुर रजा (इस्लामिक स्टडी सेंटर) में संपन्न होंगे। इसमें मुख्य अतिथि बगदाद शरीफ स्थित आस्ताना गौसे आजम के सज्जादानशीन शेख सैय्यद अहमद होंगे।
विज्ञापन

दरगाह आला हजरत स्थित अजहरी सभागार में जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शहर काजी मौलाना असजद रजा खां कादरी के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना शहाबउद्दीन रजवी और महासचिव नाजिम बेग ने प्रेसवार्ता में उर्से कादरी रजवी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उर्स के कार्यक्रम जानशीन मुफ्ती आजम हिंद अल्लामा अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) की सरपरस्ती में होंगे। इसमें जामिया अजहर काहिरा (मिस्र) के उलमा (शिक्षकों) की टीम आ रही है। वहीं लेबनान, तुर्की, अरब मुत्तहिदा, अरब अमीरात के उलेमा और स्कालर्स भी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


उर्स का तीन रोजा कार्यक्रम
उर्स के पहले रोज 6 दिसंबर को जमात रजा मुस्तफा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें मुस्लिम एजेंडा जारी किया जाएगा। सात दिसंबर को सुबह 7 बजे इमाम अहमद रजा ट्रस्ट की बैठक होगी। रात 8.30 बजे से अंतारराष्ट्रीय इमाम अहमद रजा कांफ्रेंस होगी। रात 1.40 बजे मुफ्ती आजम का कुल होगा। आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे से तकरीरी कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोपहर 2.38  बजे कुल शरीफ होगा। उर्स के दौरान हर रोज सुबह छह बजे अजहरी मेहमान खाने और इस्लामिक सेंटर पर कुरान ख्वानी व नातो मनकबत का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed