फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Just open the two-day-old roster shops, new will come into force on Wednesday

अभी दो दिन पुराने रोस्टर से खुलेंगी दुकानें, बुधवार से लागू होगा नया

Mon, 13 Jul 2020 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 13 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Just open the two-day-old roster shops, new will come into force on Wednesday
लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए बाकगंज में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शनिवार-रविवार को बंदी रखने के आदेश के बाद प्रशासन ने लिया फैसला
विज्ञापन

मंगलवार को व्यापारियों से वार्ता के बाद डीएम तय करेंगे नया रोस्टर

बरेली। कोरोना के बढ़ते मामलों की बीच शासन ने शनिवार और रविवार दो दिन बाजार बंद रखने का आदेश दिया है। इसके बाद जिला प्रशासन को दुकानों के खुलने के मौजूदा रोस्टर में बदलाव करना है। डीएम का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को अभी पुराने रोस्टर के आधार पर भी दुकानें दिशा के आधार पर खुलेंगी। मंगलवार को व्यापारियों से राय-मशविरा लेने के बाद बुधवार से नया रोस्टर लागू किया जाएगा।
लॉकडाउन-टू के लागू होने के बाद से डीएम नितीश कुमार ने आठ जून से दिशा के आधार पर अलग-अलग दिनों में दुकानें खोलने का रोस्टर लागू किया था। उसी के आधार पर अब तक बाजार खुलता आ रहा था, लेकिन रविवार को शासन से अब सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को बाजार बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके बाद प्रशासन को इसमें कई बदलाव करके नया रोस्टर तैयार करना है।
विज्ञापन

डीएम नितीश कुमार का कहना है कि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने संबंधी शासन से अभी केवल सूचना मिली है। इसकी बिंदुवार गाइड लाइन आनी बाकी है। इसलिए तय हुआ है कि सोमवार और मंगलवार को दुकानें अभी मौजूदा रोस्टर के आधार पर ही खुलेंगी। यानी इन दोनों ही दिन जिस दिशा में दुकानें खोलने की अनुमति है केवल वही खुल सकेंगी। बाकी पर प्रतिबंध रहेगा। मंगलवार को व्यापारियों के साथ वार्ता के बाद वर्तमान रोस्टर में क्या बदलाव किया जा सकता है, इस पर विचार होगा। इसके बाद बुधवार से बाजार खोलने के लिए नए रोस्टर को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साप्ताहिक छुट्टी को लेकर भी असमंजस

नए रोस्टर के आधार पर अभी साप्ताहिक बाजार बंदी का दिन बृहस्पतिवार तय है, लेकिन अब शनिवार और रविवार को पूरा मार्केट बंद रहेगा तो सप्ताहिक बंदी की कोई आवश्यकता रहेगी या नहीं, इस पर भी मंथन होना है। फिलहाल प्रशासन की ओर से अभी कोई संकेत नहीं दिए गए हैं। बाजार का नया रोस्टर बुधवार से लागू होगा। अभी सोमवार व मंगलवार दोनों दिन पुराना रोस्टर ही लागू रहेगा। दो दिन बंद रखने को लेकर शासन की ओर से गाइड लाइन जारी नहीं हो सकी है। अभी इसे लेकर पूरी स्थिति स्पष्ट होनी बाकी है। -नितीश कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed