{"_id":"58974f934f1c1bcf6de805a3","slug":"just-20-minutes-of-exercise-to-stay-fit","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुस्त रहने के लिए सिर्फ 20 मिनट की एक्सरसाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुस्त रहने के लिए सिर्फ 20 मिनट की एक्सरसाइज
बरेली।
Updated Mon, 06 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Just 20 minutes of exercise to stay fit
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
शरीर को चुस्त दुरुस्त रखना चाहते हैं लेकिन सुबह जल्दी उठ नहीं पाते तो कोई दिक्कत नहीं। ऑफिस वर्क या फिर घर पर सिर्फ 20 मिनट की एक्सरसाइज से शरीर को फिट रखा जा सकता है। रविवार को आईएमए में फिजियोथेरेपी वर्कशॉप में शामिल विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह से जोड़ों की समस्या और शरीर की मांसपेशियाें से संबंधित दिक्कतों से राहत पा सकते हैं।
वर्कशॉप का आयोजन आईएमए और सरन पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के सहयोग से किया गया। शुभारंभ आईएमए अध्यक्ष डॉ. जेके भाटिया ने किया। गाजियाबाद से आए फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. शगुन अग्रवाल ने बताया कि पहले जोड़ों की समस्या 65 से 70 साल के लोगाें में होती थी लेकिन अब यह 40 साल के लोगाें में हो रही है। इसका कारण कुर्सी पर देर तक काम करना और शराब पीना भी है। उन्होंने बताया कि 20 से 25 साल के लोगाें में गर्दन की समस्या बढ़ गई है। इसके लिए पहले जिस मांसपेशी में दिक्कत है उसे पहचानें तब इलाज करवाएं। नहीं तो दिक्कत बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि जिम किसी प्रकार की कोई एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि सुडौल बॉडी बनाने की एक प्रक्रिया है। मसल्स बनानी है तो जिम जाएं नहीं तो 20 मिनट घर पर देकर चुस्त रह सकते हैं। डॉ. सुदीप सरन ने बताया कि यह भ्रांति है कि सिर्फ पार्क में ही एक्सरसाइज होती है। सुबह उठना अच्छी आदत है, लेकिन अगर समय नहीं है और आप काम करके थक जाते हैं तो अपनी जगह पर ही 20 मिनट के लिए एक्सरसाइज कर सकते हैं। सुबह उठकर घर पर भी इसे प्रयोग करें। एक्सरसाइज के बारे में फिजियोथेरेपिस्ट से जरूर पूछ लें। कार्यक्रम में डॉ. सुदीप सरन, राजेश कक्कड़, अनूप आर्या, भारती सरन, अश्विन, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. योगेश कुमार का सहयोग रहा। इस दौरान एसआरएमएस, गंगाशील, ज्योति, आरके कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, सरन इंस्टीट्यूट के छात्र भी मौजूद रहे।
प्लास्टर हटने के बाद करें एक्सरसाइज
डॉ. शगुन ने बताया कि प्लास्टर हटाने के बाद जोड़ों में अकड़न आ जाती है इससे बचने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। अगर एक्सरसाइज नहीं की तो दोष नहीं जाता है, इसलिए कहीं भी प्लास्टर चढ़ाएं, उसके हटने के बाद कुछ दिन तक एक्सरसाइज फिजियोथेरेपिस्ट से पूछ लें। उन्होंने किसी भी प्रकार की दवा खाने से बचने की भी सलाह दी है। डॉ. आशुतोष ने योग की जानकारी दी।