Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jewellery, cash and goods worth Rs 11 lakh stolen from two houses

Bareilly News: दो घरों से 11 लाख के जेवर, नकदी और सामान चोरी

Wed, 26 Nov 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Jewellery, cash and goods worth Rs 11 lakh stolen from two houses
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव में सोमवार रात दो घरों में घुसकर चोर 11 लाख के जेवर, नकदी, मोबाइल फोन और सामान चोरी कर ले गए। जाते समय चोर एक गृह स्वामी को कमरे में बंद कर गए। सूचना पर मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव बेहटा बुजुर्ग निवासी हारुन खां ने बताया कि सोमवार रात वह घर के बरामदे में सो रहे थे। रात्रि में किसी समय चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। कमरे में रखी अलमारी से 10 तोला सोने, 500 ग्राम चांदी के जेवरात एवं 50 हजार की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। वहीं, दूसरे मकान में रह रहे उनके बड़े भाई चुन्ना खां के कमरे से चोर एक मोबाइल ले गए। जाते समय चोर चुन्ना खां के दरवाजे की बहार से कुंडी लगा गए। सुबह आंख खुलने पर चोरी का पता चला। चोर हारुन खां के घर से चुराए गए संदूक को पास के खाली पड़े प्लॉट में फेंक गए। संदूक ले जाते समय चोर घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
विज्ञापन

इधर, प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। संवाद
-------
पानी की टंकी में लगी डीसी केबल, आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी

नवाबगंज। जल जीवन मिशन की ओर से लावाखेड़ा तालिब हुसैन गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी में लगी डीसी केबल सोमवार की रात चोर चोरी कर ले गए। वहीं, दूसरी ओर धौरेरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में भी घुसे चोर सामान चोरी कर ले गए। दोनों पीड़ितों ने थाना नवाबगंज में मंगलवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के लावाखेड़ा तालिब हुसैन गांव में जल जीवन मिशन की ओर से पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार रात उसमें लगी 150 मीटर केबल और उसके ही पड़ोसी गांव मुझैना संतोष में 150 मीटर केबल चोर काटकर ले गए। राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, दूसरी ओर धौरेरा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र से भी चोर बैटरी, इन्वर्टर और अन्य सामान ले गए। घटना की तहरीर ग्राम प्रधान माखनलाल ने थाना नवाबगंज में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
-------
अलग-अलग दो घरों से चोरी

सिरौली। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार की रात दो घरों में घुसकर चोर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में पीड़ितों ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार, कस्बे के मोहल्ला कौआ टोला की मुजरिम पत्नी अजीम हुसैन ने बताया कि रात में छत के सहारे चोर उनके घर में घुस आए। घर से पांच हजार की नककी, जेवर, तांबे, पीतल और स्टील के बर्तन और कपड़े चोरी कर ले गए। इसके अलावा पुलिस चौकी नबाबपुरा के गांव बिहारीपुर के सुरेश ने पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि वह मुरादाबाद में रहकर कार्य करते हैं। उनके घर में ताला पड़ा था। घर के दरवाजे खुले होने की सूचना उन्हें मिली। वह जब घर पहुंचे तो देखा कि गैस सिलिंडर, बर्तन और कपड़े गायब थे। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें लगा दी गई हैं। संवाद
--------
चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कमेटियां गठित

दुनका। बढ़ती ठंड और कोहरे में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश भैसला ने चकदाह भगौतीपुर और सब्जीपुर खाता में शांति सुरक्षा की प्रधान, पूर्व प्रधान और संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर कमेटी गठित की।लोगों को जागरूक किया।


प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश भैसला ने कहा कि इस समय ठंड अधिक हो रही है तथा कोहरा भी आने लगा है, जिससे लोग कमरों में मुंह बंद कर सो जाते हैं। ऐसे समय में चोर सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने बताया ग्राम प्रधानों एवं पूर्व प्रधानों के सहयोग से पूरे थाना क्षेत्र के गांवों में सुरक्षा कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इससे प्रतिदिन गांव के लोग जागकर पहरा देंगे तो चोरी की घटनाएं नहीे होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed