फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jam tested the sisters who came to celebrate the festival

Bareilly News: पर्व मनाने आईं बहनों की जाम ने ली परीक्षा

Mon, 04 Nov 2024 04:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Jam tested the sisters who came to celebrate the festival
मीरगंज। भैया दूज के अवसर पर भाइयों के यहां आईं बहनों की जाम ने खूब परीक्षा ली। जगह-जगह जाम से लोग जूझते दिखाई दिए। ट्रैफिक से निपटने के लिए कहीं कोई व्यवस्था नजर नहीं आई। इस दौरान लोगों ने व्यवस्था को कोसा। हालांकि जब भाइयों को तिलक किया तो सारी परेशानियों को भूलकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही कस्बे से लेकर देहात क्षेत्र के सड़कों पर भारी भीड़ रही। इस कारण गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को जाम से जूझना पड़ गया। विशेषतौर पर भाइयों के घर जा रहीं बहनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। पुलिस की तरफ से कई स्थानों पर कोई व्यवस्था नहीं थी, जबकि कुछ जगहों पर पुलिस दिखाई दी, लेकिन जाम को खोलने के लिए की गई व्यवस्था ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

रोड के दोनों ओर लगे थे ठेले
सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह चार पुलिसकर्मियों को लगाया गया। वे जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे। धनेटा रेलवे फाटक बंद होने से जाम की स्थिति बनी रही। दुनका में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर पटरी पर फलों आदि के ठेले लगाने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इस तरह पुलिस की सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुकानदारों से लेकर गाड़ी चालकों ने काटी चांदीभैया दूज के पर्व पर मिठाइयों, फलों, गोला, मिश्री आदि की बहुत बिक्री हुई। केला 80 से 90 रुपये दर्जन, सेब 150 रुपये किलो बिके। मिठाइयां भी महंगे दामों पर बेची गई। आटो, ई-रिक्शा और बसों में भी भारी भीड़ रही। यात्रियों से किराये से अधिक रुपये वसूले गए।


पूरे क्षेत्र में शांति के साथ भाई दूज का त्योहार मनाया गया। जाम से निजात दिलाने के लिए चार पुलिसकर्मियों को लगाया गया। ठेले वालों और भीड़ बढ़ने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
- सुधीर कुमार, चौकी इंचार्ज, दुनका
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed