फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jal Nigam also broke dividers in digging sewer line near Shyamganj

जल निगम ने श्यामगंज के पास सीवर लाइन की खुदाई मेें डिवाइडर भी तोड़ा

Sun, 08 Mar 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam also broke dividers in digging sewer line near Shyamganj
सड़क के धंसने से टूटे डिवाइडर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

इस दौरान डिवाइडर पर रखे गमले टूटे, पौधे भी हुए नष्ट

विज्ञापन
बरेली। जल निगम के शहर में नई सीवर ट्रंक लाइन डालने के दौरान अनियमितता बरते जाने और बेतरतीब खुदाई से आम राहगीरों को अब परेशानी होने लगी है। निगम की संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। यही नहीं खनन क्षेत्र को घेरने और चेतावनी बोर्ड लगाने से भी जल निगम के अधिकारी परहेज कर रहे हैं।
शनिवार को श्यामगंज के पास खुदाई के दौरान जल निगम के ठेकेदार ने सड़क की इस तरह खुदाई कराई कि सड़क पर बना डिवाइडर टूटकर गिरने के कगार पर आ गया। इस दौरान ना केवल डिवाइडर टूटा, बल्कि इस पर रखे निगम के गमले भी क्षतिग्रस्त हो गए। यही नहीं डिवाइडर पर लगी लाइटों के पोल भी अब हिलने लगे हैं। यह देख वहां से गुजरने वाले आम राहगीर व वाहन चालक कुछ देर के लिए सकते में आ गए।
विज्ञापन

इसके पूर्व चौपुला स्थित पुलिस लाइन के गेट पर भी ट्रंक सीवर लाइन के लिए एक ओर इतनी खुदाई कर दी गई कि दूसरी ओर सड़क के अंदर तक एक गहरा गड्ढा हो गया। इस दौरान न तो बैरीकेटिंग ही कराई गई और न ही खुदाई करा रहे कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण ही उपलब्ध कराए गए। अमर उजाला ने मामला उठाया तो ठेका कंपनी ने खुदाई क्षेत्र की बैरीकेटिंग कराई व कर्मचारियों को हेलमेट आदि उपलब्ध कराए। अब एक बार फिर इसी तरह नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से खुदाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर आगे तक रखे सीवर के पाइप बन रहे जाम का कारण

जल निगम के ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्यों में मनमानी का आलम यह है कि ट्रंक सीवर लाइनों के लिए जो पाइप आए हैं वह सड़क घेरकर आड़े तिरछे रख दिए गए हैं, जिससे सड़क संकरी हो गई है और दिन में लगभग हर वक्त ही जाम की स्थिति बनी रहती है।

कभी भी गिर सकते हैं डिवाइडर पर लगे पोल

श्यामगंज चौराहे के पास खुदाई इतनी बेतरतीब कराई जा रही है कि डिवाइडर टूटने के साथ ही इस पर लगे पोल अब हिलने लगे हैं। जमीन भी धंस रही है। ऐसे में कभी भी यह पोल गिर सकते हैं।


इस संदर्भ में जानकारी नहीं है। वैसे खनन के समय इस बात का ख्याल रखा जाना चाहिए था कि जितनी जरूरत हो उतनी ही खुदाई की जाए। ठेकेदार से बात की जाएगी। मामले को दिखवाया जाएगा।
- संजय कुमार, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed