Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jal Jeevan Mission Claims of water supply in 1160 villages of Bareilly but reality is different

जल जीवन मिशन: बरेली के 1160 गांवों में जलापूर्ति का दावा, हकीकत में अधिकतर टंकियां व टोंटियां प्यासी

Thu, 05 Feb 2026 03:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 03:15 PM IST
विज्ञापन
Jal Jeevan Mission Claims of water supply in 1160 villages of Bareilly but reality is different
कई टंकियों और टोटियों तक नहीं पहुंचा पानी - फोटो : संवाद

बरेली में जल जीवन मिशन के तहत 2600 करोड़ रुपये की लागत से 876 परियोजनाओं पर पांच साल से काम चल रहा है। जल निगम के अफसर 1160 गांवों में जलापूर्ति शुरू कराने का दावा कर रहे हैं। इसकी पड़ताल की गई तो कहीं टंकियां आधी-अधूरी मिलीं तो कुछ जगह पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई है। कुछ जगहों पर पाइप लाइन बिछाकर टोटियां लगा दी गई हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कहीं टंकी का निर्माण अधूरा है तो कहीं दो से तीन साल पहले टेस्टिंग करके छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


जिले में अगस्त 2021 में जल जीवन मिशन के काम शुरू हुए थे। इसके तहत जिले की 1,188 ग्राम पंचायतों के 1,807 राजस्व गांवों में 8,341 किमी पाइप लाइन बिछाई जानी थी। जल निगम को नोडल एजेंसी बनाकर एनसीसी लिमिटेड फर्म से काम कराया जा रहा है। अफसरों का दावा है कि 8,136 किमी पाइप लाइन बिछ गई है। 
विज्ञापन


जिले में 5,15,485 घरों को पानी का कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। दावे के मुताबिक, अब तक 5,09,945 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। फर्म की लापरवाही व मानव संसाधन की कमी के चलते काम सुस्त रहा तो इसकी समय सीमा बढ़ाकर मार्च 2028 कर दी गई। क्यारा ब्लॉक के अंगूरी गांव के 100-150 घरों तक पाइप लाइन पहुंचा दी गई, पर टोंटी लगाकर कनेक्शन नहीं किए गए। लोग दो साल से पानी का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन गांवों में जलापूर्ति नहीं हो सकी चालू
  • नवाबगंज : ग्राम पंचायत किशनपुर कुइया, बबूरा-बबूरी, बरखन, खतौआ। 
  • बहेड़ी : गुड़वारा, मुड़िया मुकर्रमपुर, सैदपुर, मितिडांडी, हसनपुर, मुरचौड़ा समेत 24 गांवों में काम अधूरा है। 
  • क्योलड़िया : गुलड़िया लेखराज में दो साल बाद भी टंकी का निर्माण अधूरा है। यहां से रुकुमपुर, चंद्रपुर ख्यालीराम गांवों के ग्रामीणों को पानी मिलना है। 
  • फतेहगंज पूर्वी : बिलपुर ग्राम पंचायत के अत्तू नगला व भगवानपुर कुंदन ग्राम पंचायत के निवड़िया गांव में ओवरहेड टैंक अधूरा पड़ा है। 
  • शीशगढ़ : गिरधरपुर, जगत, बिल्सा, बल्ली, जाफरपुर, मानपुर में काम अधूरे हैं।  
  • मीरगंज : पैगानगरी, दिबना, सुजातपुर, नंदगांव, गनेशपुर, बसई आदि गांवों में पाइप लाइन तो बिछा दी गई, लेकिन टोटियां नहीं लगाई गईं। 

जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता कुमकुम गंगवार ने बताया कि 65 फीसदी काम पूरा हो गया है। अधिकतर जगह पाइप लाइन बिछा दी गई है। कुछ जगहों पर मुख्य कनेक्शन से जोड़ा जाना बाकी है। आठ माह से फर्म ने काम बंद कर रखा था। फिलहाल धीरे-धीरे फर्म ने काम चालू कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed