{"_id":"68e0289a02236f55250fc78e","slug":"jai-singh-won-the-race-competitions-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2396-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दौड़ स्पर्धाओं में जय सिंह ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दौड़ स्पर्धाओं में जय सिंह ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील स्तरीय दो दिवसीय जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
आंवला। श्री सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान में तहसील स्तरीय दो दिवसीय जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता व समाजसेवी निहाल सिंह लोधी ने दीप जलाकर किया। पहले दिन अंडर 19 में 200, 400, 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में डीपी सिंह इंटर कॉलेज रमनगला के छात्र जय सिंह ने प्रथम, सुभाष कॉलेज की छात्रा चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
स्पर्धाओं से पहले प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि निहाल सिंह लोधी को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद पिछले साल के चैंपियन सुधांशु प्रताप सिंह ने मशाल लेकर मैदान में दौड़ लगाकर सभी से टीम भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। अंडर-17 में भरतजी कॉलेज के रोहित व सरदार भगत सिंह कॉलेज राजपुर कलां की छात्रा तमन्ना ने द्वितीय स्थान पाया। अंडर-14 में सारांश उमा विद्यालय सेंधा के छात्र नितेश ने प्रथम व डीपी सिंह कन्या इंटर कॉलेज रमनगला की छात्रा अंजलि दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान जुगेंद्र पाल सिंह, रवि सिंह, रामौतार शर्मा, अनुराग सिंह, प्रेमशंकर, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद