फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jaam on lucknow highway

लखनऊ हाईवे : जेड टोल प्लाजा पर चार घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन

Mon, 07 Nov 2022 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 03:09 AM IST
विज्ञापन
jaam on lucknow highway
फरीदपुर। टोल प्लाजा पर लाइट और कैमरे लगाने का काम चलने की वजह से रविवार दोपहर फरीदपुर में लखनऊ हाईवे पर चार घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान पांच किलोमीटर तक वाहन फंसे रहे। कई जनप्रतिनिधियों और अफसरों की गाड़ी भी जाम में फंस गई। इसके बाद थाना पुलिस हरकत में आई और चार घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर जेड गांव के पास टोल का निर्माण करा रही संस्था रविवार दोपहर पोल लगाने का काम करा रही थी, इस पोल पर कैमरे और लाइटें लगाई जानी हैं। हाईवे की एक लेन पर क्रेन खड़ी होने की वजह से उसे बंद कर दिया गया था। दोनों तरफ का ट्रैफिक एक ही लेन से गुजारा जा रहा था। करीब दो बजे दूसरी लेने पर एक ट्रक खराब हो गया, जिससे जाम लग गया। कुछ ही हाईवे के दोनों ओर पांच किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। कई नेताओं और अफसरों की गाड़ियां भी जाम में फंस गई। अधिकारियों के जाम में फंसे होने की सूचना फरीदपुर थाने के वायरलेस पर पहुंची तो पुलिस जाम खुलवाने दौड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद करीब छह बजे पुलिस जाम खुलवा सकी। इस दौरान छोटे वाहन गौसगंज क्रॉसिंग से होकर बरेली की ओर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed