फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   jaam and water logged on chaupla road

चौपुला पुल के पास हुआ जलभराव और जाम

Wed, 24 Jun 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
jaam and water logged on chaupla road
बरेली। चौपुला पर फ्लाईओवर के निर्माण से रास्ता काफी संकरा हो गया है। सेतु निगम के सर्विस रोड का निर्माण न कराने से हालात बेहद खराब हो गए हैं। चौकी चौराहा रोड को वनवे करने के बाद भी जाम लग रहा है। मंगलवार सुबह बारिश के बाद बने दलदल ने लोगों की मुसीबत और ज्यादा बढ़ा दी। राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियंत्रित करने की भरसक कोशिश की, लेकिन कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

मंगलवार का दिन चौपुला चौराहे पर काफी दुश्वारी भरा रहा। यहां किला साइड से आने वाले वाहन अयूब खां होकर चौकी चौराहा दिशा में भेजे जा रहे थे, जबकि चौकी चौराहा से चौपुला की ओर वाहनों के आने का रास्ता खुला था। चौराहे पर सीवर लाइन का गहरा गड्ढा खोदा गया है, इससे रास्ता बेहद संकरा हो गया है। ऐसे में चौराहे से अयूब खां रोड और किला रोड पर जाम लगा रहा। पूरे दिन लोग जाम से जूझे। चौकी चौराहा रोड पर खुदाई के बाद मिट्टी धंसने लगी है। बरसात के बाद यहां दलदल बन गया। टीआई दिनेश कुमार पांडेय और उनकी टीम ने होमगार्डों की मदद से जाम खुलवाने को काफी मशक्कत की पर शाम तक ऐसी ही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed