{"_id":"5d8291fe8ebc3e01542f759b","slug":"ivri-underpass-bareilly-news-bly3767326106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई अंडरपास- काम होता रहेगा पूरा.. मंत्री जी शनिवार को कर जाएंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई अंडरपास- काम होता रहेगा पूरा.. मंत्री जी शनिवार को कर जाएंगे उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज के निर्माणाधीन अंडरपास को जल्द से जल्द चालू कराने के लिए रेलवे अफसर काफी दवाब में हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अंडरपास शुरू नहीं हो पाया, लेकिन केंद्रीय मंत्री 21 सितंबर को आम जनता के लिए ये प्रोजेक्ट सौंप देंगे। उनका कहना है कि बचा हुआ काम रेलवे करता रहेगा। इस समय यातायात आवागमन की भारी समस्या है। अंडरपास चलने लायक तो हो ही गया है। इसे 21 को शुरू करा दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार शुक्रवार रात को बरेली पहुंचेंगे और अगले दिन आईवीआरआई ओवरब्रिज के निर्माणाधीन अंडरपास (उत्तरी दिशा) का विधिवत् उद्घाटन करेंगे। इसकी जानकारी रेलवे अफसरों को लगते ही उन्होंने छोटे मोटे काम तेजी से निपटाना शुरू कर दिए हैं। रेलवे अफसरों का कहना है कि दो दिन में काफी कुछ काम निपट जाएगा। सिर्फ शेड और लाइटिंग संबंधी काम बचे हैं, जो बाद में होेते रहेंगे। विभागीय अफसरों ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गंगवार के कार्यक्रम को देखते हुए रेलवे सभी जरूरी तैयारियां कर रहा है। बता दें कि 17 सितंबर को शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने अंडरपास के उत्तरी छोर पर विश्वकर्मा पूजन कर मिष्ठान वितरण कराया था। उन्होंने अपनी टीम के साथ अंडरपास का निरीक्षण भी किया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री को जानकारी मिली कि अंडरपास आम यातायात के लिए खोला जा सकता है। इसलिए शनिवार 21 सितंबर को उद्घाटन की तैयारियां केंद्रीय मंत्री कार्यालय और संगठन में होने लगी है।
मंत्री जी! उद्घाटन कभी भी कर लीजिए पर पुख्ता काम के लिए थोड़ा वक्त दीजिए
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अभी फिनिशिंग के अलावा अंडरपास पर शेड डालना रह गया है। इसमें एक सप्ताह से ज्यादा वक्त लग सकता है। तीन दिन पहले एक हिस्से में स्लैब डाला गया था, जो कि शुक्रवार शाम तक पूरी तौर से चलने लायक हो जाएगा। ट्रैफिक संकेतक, जेब्रा लाइन और सीमित ऊंचाई के बैरियर बना दिए गए हैं। इसलिए आवागमन में कोई खतरा नहीं रहेगा। रेलवे अफसरों ने कहा है कि अगर हमें थोड़ा वक्त और मिल जाता तो बेहद खूबसूरती से उद्घाटन किया जा सकता था, लेकिन पब्लिक की समस्या भी सामने है। काम के दौरान ही दो पहिया वाहन और पैदल वाले निकलने लगे हैं। शनिवार से ये प्रोजेक्ट पूरी तौर से तैयार हो जाएगा। बता दें कि इससे पहले श्याम गंज फ्लाईओवर पर उद्घाटन को लेकर भाजपा में भी दो फाड़ हो गए थे। इसलिए भी इस अंडरपास को फौरी तौर पर यातायात के लिए खोला जा सकता है। इसलिए अनौपचारिक तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। उद्घाटन तिथि की अधिकृत सूचना केंद्रीय मंत्री कार्यालय से मिलना है। उनका कहना है कि शनिवार या रविवार किसी भी दिन मंत्री जी इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये बचे हैं काम
0 हफ्ता भर तो अंडरपास शेड के लिए चाहिए
0 ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने को भी चाहिए दो दिन
0 तीन से छह दिन चाहिए रंगाई-पुताई के लिए
0 अंडरपास के अंदर वायरिंग-लाइटिंग में 4-5 दिन
‘मुझे जानकारी मिली है कि आईवीआरआई ओवरब्रिज अंडरपास लगभग तैयार है। दो दिन में बची खामियां भी दूर हो जाएंगी। इसलिए शनिवार 21 सितंबर को इसे यातायात के लिए खोला जा सकता है। इसका औपचारिक कार्यक्रम रेलवे अधिकारियों, शहर विधायक और संगठन से बातचीत कर उद्घाटन कार्यक्रम का समय तय किया जाना है।’
- संतोष गंगवार, केंद्रीय मंत्री