फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI students stipend protest continues for fifth day in bareli

बरेली: आईवीआरआई के छात्रों का धरना पांचवें दिन भी जारी, लिखित आश्वासन मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे छात्र

Fri, 09 Oct 2026 12:40 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 09 Oct 2026 12:40 PM IST
सार

धरना स्थल पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से प्रेरणादायक गीत गाए। 'हम होंगे कामयाब' जैसे गीतों के माध्यम से उन्होंने एकजुटता और अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रखने का संदेश दिया।

विज्ञापन
IVRI students stipend protest continues for fifth day in bareli
आईवीआरआई छात्र धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में बीवीएससी एवं एएच के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने समेत संबंधित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक सक्षम अधिकारियों की ओर से उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन




विद्यार्थियों के मुताबिक, आठ अक्तूबर को संस्थान के अधिकारियों ने सुबह बैठक बुलाकर उनकी मांगों पर समाधान निकालने की बात कही थी। बैठक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. यशपाल मलिक ने विद्यार्थियों से धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन मांगों पर लिखित पुष्टि नहीं मिलने के कारण आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर पहुंचे आईवीआरआई के सहायक स्नातक समन्वयक डॉ. सागर
इस बीच आईवीआरआई के सहायक स्नातक समन्वयक डॉ. सागर चंद धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और बातचीत की। विद्यार्थियों का कहना है कि बदलते मौसम के कारण कुछ छात्र बीमार भी पड़ गए हैं, इसके बावजूद वे अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल पर विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से प्रेरणादायक गीत गाए। 'हम होंगे कामयाब' जैसे गीतों के माध्यम से उन्होंने एकजुटता और अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन जारी रखने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी जल्द उनकी मांगों पर आवश्यक निर्णय लेंगे।

विद्यार्थियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और वे मांगों के संबंध में सक्षम अधिकारियों से लिखित आश्वासन मिलने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed