फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI Overbridge: RDSO fails cement builder

आईवीआरआई ओवरब्रिजः आरडीएसओ ने फेल किए सीमेंट के बने गार्डर

Tue, 23 Jun 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
IVRI Overbridge: RDSO fails cement builder
आईवीआरआई ओवरब्रिज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मानकों के मुताबिक नहीं बने हैं सीमेंट के गार्डर

विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई ओवरब्रिज पर लगाने के लिए तैयार सीमेंट के गार्डर रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) के मानकों के मुताबिक नहीं बने हैं। लिहाजा छह महीने बाद भी ओवरब्रिज पर गार्डर नहीं लगाए जा सके हैं। इसके अलावा आरपीएफ भी ठेकेदार की लेबर को परेशान कर रही है। इससे लेबर यहां आना नहीं चाहती है। लेबर ने मौखिक रूप से कई बार इसकी शिकायत भी की है।
आईवीआरआई ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से का निर्माण अभी तक पूरा होने में नहीं आ रहा है। कभी लेबर की समस्या, तो कभी क्रेन न होना, इसके बाद लॉकडाउन। सूत्रों का कहना है कि अब सीमेंट के गार्डर आरडीएस के मानकों के मुताबिक न बनाए जाने से काम लटक गया है। इनकी चौड़ाई कम होने की वजह से गार्डर रखने की अनुमति नहीं मिली है, जबकि मई में शहर की बाकी सभी अधूरी परियोजनाओं का काम शुरू हो चुका है, लेकिन इस ओवरब्रिज का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा ठेकेदार की लेबर को सामान रखने के लिए आरपीएफ भी परेशान करती है। इसकी वजह से लेबर यहां आना नहीं चाहती है। दूसरी ओर अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार की लेबर पश्चिम बंगाल चली गई है। अब नई लेबर मिले तब ही काम शुरू होगा। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में प्रमुख सचिव नवनीत सहगल के नाराजगी जताने के बाद रेलवे ने नौ जनवरी को लोहे के गार्डर रखने शुरू किए थे। 18 जनवरी तक गार्डर रखे जाने थे, लेकिन पानी बरसने के बाद काम टल गया। बाद में 25 जनवरी तक सभी दस गार्डर रख दिए गए। अगले महीने से सीमेंट के गार्डर रखे जाने थे, लेकिन यह काम शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन

सीमेंट के गार्डर मानकों के अनुसार ही बने हैं। दिक्कत लॉकडाउन में लेबर के चले जाने की वजह से है। जल्द ही काम शुरू होगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेलमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन रुपये मांगता है, ठेकेदार की लेबर ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। मौखिक किसी पर आरोप लगाना आसान है। जांच कराऊंगा, अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - प्रमोद कुमार, सहायक मंडल सुरक्षा आयुक्त, इज्जतनगर रेल मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed