{"_id":"5d6d85b48ebc3e01802e8f3a","slug":"ivri-bareilly-news-bly374516264","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई अंडरपास अंडरपास में बार-बार पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई अंडरपास अंडरपास में बार-बार पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईवीआरआई क्रॉसिंग पर अंडरपास के 15 सितंबर तक शुरू होने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि अंडरपास का अभी करीब आधा काम बाकी है। अंडरपास में पानी भर जाने से काम और भी धीमा हो गया है। नतीजतन लोगों को नैनीताल रोड से आईवीआरआई की तरफ आने-जाने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे क्रासिंग पार करनी पड़ रही है।
यहां सेतु निगम और रेलवे दोनों को मिलकर ओवरब्रिज बनाना था, लेकिन रेलवे ने अब तक काम ही शुरू नहीं किया है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने लोगों की दिक्कत को देखते हुए रेलवे के अफसरों से मई-जून में ही अंडरपास बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन यह काम लगातार टलता जा रहा है। यहां दो साइड में अंडरपास बनना है। पहले रेलवे अस्पताल की तरफ से काम शुरू कराया गया था। दावा था कि अगस्त में ही इसे चालू कर दिया जाएगा, लेकिन इस अंडरपास की अभी नैनीताल रोड की ओर रिटेनिंग वॉल तक नहीं बनी है। अंडरपास पुल के नीचे पानी भरा होने से निर्माण में लगे मजदूरों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उधर, रेलवे स्टेशन की तरफ दूसरे साइड के अंडरपास का काम भी करीब 60 फीसदी बाकी है। यहां बता दें कि आईवीआरआई की तरफ से अंडरपास की अभी दीवार खड़ी करने का काम शुरू हुआ है। यहां भी पुल के नीचे जबरदस्त पानी भरा हुआ है। मोटर के माध्यम से पानी निकाला भी जाता है, लेकिन दोबारा जलभराव से काम प्रभावित हो जाता है।
ट्रैफिक सिस्टम नहीं बनता, चौपुला के
काम को शुरू करने से खड़े किए हाथ
लालफाटक और चौपुला दोनों ही जगहों पर पुल बनाने का काम चल रहा है। इससे बदायूं की तरफ से आने-जाने वाले यातायात को लेकर दिक्कत पैदा हो रही है। रेलवे भी लालफाटक पर ट्रैफिक बंद करने की मांग कर चुका है, जबकि अब तक ट्रैफिक प्लान ही तैयार नहीं हुआ है। यातायात की दिक्कत को देखते हुए चौपुला फ्लाईओवर का काम लगभग बंद है।