फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   It will rain for two more days, then there is a possibility of heavy rain

Bareilly News: दो दिन और पड़ेगी रिमझिम फुहार, फिर तेज बारिश के आसार

Sun, 30 Jul 2023 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
It will rain for two more days, then there is a possibility of heavy rain
बरेली। बादल और धूप की लुकाछिपी दो दिन और जारी रहेगी। फिर तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक ओडिशा तट पर बना निम्न वायुदाब का क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है। साथ ही, मानसून द्रोणी उत्तर से खिसककर लगभग सामान्य स्थिति में पहुंच रहा है। इधर, हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है, जो निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवाई और पाकिस्तान पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ प्रतिक्रिया करेगा। लिहाजा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक अगस्त से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जिन स्थानों पर निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनेगा, वहां भारी बारिश हो सकती है।


बूंदाबांदी से नमी बरकरार, तापमान स्थिर
शनिवार सुबह से घने बादल मंडराते रहे। कुछ स्थानों पर खंडवर्षा तो कहीं रिमझिम फुहारों ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई। सुबह 11 बजे तक बादल की आवाजाही जारी रही पर दोपहर 12 बजे के बाद चटक धूप ने लोगों को उमस से बेहाल किया। हालांकि, नमी की अधिकता से तापमान में स्थिरता रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम इनपुट
अधिकतम 32.6
न्यूनतम 25.2
पूर्वानुमान सुबह बादल मंडराएंगे। दिन में आसमान साफ रहेगा। धूप निकलेगी।
सूर्योदय 5.32
सूर्यास्त 7.05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed