फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   It was the grandson who had killed his old father.

पोते ने ही की थी अपने वृद्ध बाबा की हत्या

Sun, 05 Dec 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
It was the grandson who had killed his old father.
प्रतीकात्मक
पांच बीघा जमीन की खातिर कर दिया था वृद्ध मंसाराम का कत्ल
विज्ञापन

ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव में पांच बीघा जमीन की खातिर 70 वर्षीय वृद्ध मंसाराम की हत्या मामले में पुलिस ने उसी के पोते छोटेलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लीलापुर गांव में 70 वर्षीय वृद्ध मंसाराम की 23 नवंबर की रात चारपाई पर सोते वक्त हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि संदेह के आधार पर मृतक के सगे पौत्र छोटेलाल पुत्र झब्बू लाल को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या का राज उगलते हुए इकबालिया बयान में पुलिस को बताया कि उसका बाबा मंसाराम पांच बीघा जमीन अपनी बिटिया और दामाद के नाम करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसकी मंसाराम से खटपट बनी रहती थी।
विज्ञापन

30 नवंबर की शाम बाबा मनसाराम ने उसे गाली गलौज कर जमीन देने से मना कर दिया। जिससे आगबबूला होकर उसने रात में सोते वक्त मंसाराम के सिर और कनपटी पर डंडे से कई वार करके मार डाला। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को धारा 302 के अभियोग में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed