फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ISKCON takes out grand procession of Sri Krishna Balram in Bareilly

Bareilly News: इस्कॉन ने निकाली श्रीकृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा, भक्तों ने खींचा भगवान का रथ

Mon, 10 Apr 2023 07:57 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Apr 2023 07:57 AM IST
सार

बरेली में इस्कॉन संस्था की ओर से रविवार को भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के आनंद आश्रम से निकली शोभायात्रा में हजारों भक्त शामिल हुए। विदेशी भक्त भी शोभायात्रा का हिस्सा बने।

विज्ञापन
ISKCON takes out grand procession of Sri Krishna Balram in Bareilly
भगवान श्रीकृष्ण बलराम की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इस्कॉन संस्था की ओर से रविवार को भगवान श्रीकृष्ण-बलराम की शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति से सराबोर श्रद्धालु हरे रामा-हरे कृष्णा... की धुन पर थिरक रहे थे और झूमते चल रहे थे। उनके हाथ में लहराती पताका और गूंजते मंत्रों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह फूलों से नंद नंदन का अभिनंदन किया गया। खास पीली और सफेद पोशाक में यात्रा में शामिल संस्था के सदस्य सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे।
विज्ञापन


रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में पूजा अर्चना के बाद भगवान को 56 भोग लगाया गया। इसके बाद विधायक संजीव अग्रवाल और पूर्व मेयर उमेश गौतम ने संस्था के वरिष्ठ सदस्यों और पुरोहितों की मौजूदगी में शोभायात्रा को रवाना किया। गांधी उद्यान से चौकी चौराहा, चर्च रोड, हिंद टाॅकीज पटेल चौक होते हुए शोभायात्रा नावल्टी पहुंची। वहां क्रेन से रथ पर बैठे भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने खींचा भगवान का रथ

यहां से शोभायात्रा रोडवेज, कालीबाड़ी, सिकलापुर, साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी, गंगापुर, प्रेमनगर से धर्मकांटा चौराहा होकर सेलेक्शन प्वाइंट होते हुए झूलेलाल द्वार पहुंची। यहां तीसरे छप्पन भोग के बाद यात्रा को विश्राम दिया गया। इसमें सबसे पीछे भगवान के रथ को भक्त रस्सी से खींचते चल रहे थे। आगे राम दरबार और हनुमान की झांकी यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। आगे-आगे श्रद्धालु रास्ते पर झाडू लगाते चल रहे थे।

इसमें देश-विदेश के श्रद्धालुओं की टोलियां नृत्य करते हुए चल रही थीं। पुष्पवर्षा के बीच जगह-जगह श्रद्धालुओं को पानी व नाश्ता दिया गया। इस दौरान मंदिर के महाप्रबंधक भीम अर्जुन दास, कमेटी के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सचिव अतुल अग्रवाल, सौरभ मेहरोत्रा, गिरधर गोपाल खंडेलवाल, राजेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, रघुनाथ, केशवदास सहित अन्य शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed