फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Irrigation department withheld the salaries of 250 employees

सिंचाई विभाग के 250 कर्मियों का वेतन रोका

Tue, 29 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 29 Mar 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में आयकर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए होली पर आधा दर्जन विभागों का भुगतान रोक दिया है। जिसमें सिंचाई विभाग के 250 अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। इनको होली के त्योहार पर वेतन तक नहीं मिल पाया है। इसके पीछे विभाग के एक्सईएन की लापरवाही बताई जा रही है। ऐसी ही स्थिति भूजल विभाग, व्यापार कर, जल निगम तथा अन्य विभागों की रही है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग में काम करने वाले ठेकेदारों का टीडीएस काटा जाता है। इस राशि को काटकर आहरण वितरण अधिकारी (एक्सईएन) के आयकर की ओर से जारी टिन नंबर में धनराशि जमा की जाती है। इसी तरह कर्मचारियों के वेतन से भी इनकम टैक्स (टीडीएस) की कटौती करके दूसरे टिन नंबर में धनराशि जमा होनी चाहिए थी। इस मामले में एक्सईएन सीबी यादव का तर्क है कि दोनों मदों का टीडीएस तो कटा गया है लेकिन दो अलग-अलग टिन नंबरों में धनराशि जमा करके गलती से एक ही टिन नंबर के खाते में जमा कर दी गई। दूसरे टिन नंबर में कर्मचारियों के वेतन से काटी गई धनराशि जमा नहीं हुई तो वहां पर इस खाते में 15 मार्च के बाद 10 लाख रुपये के स्थान पर एक रुपया भी जमा नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

इनकम टैक्स विभाग ने इसे टैक्स जमा न मानते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी को निर्देश दिए कि वह सिंचाई विभाग के सभी भुगतानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दें। इनकम टैक्स विभाग के निर्देश पर दस दिन से कोषागार ने सिंचाई विभाग के सभी भुगतान रोक दिए हैं। कर्मचारियों के वेतन तथा वित्तीय वर्ष के आखिरी दो या तीन दिन शेष रहने पर बरेली से लेकर लखनऊ तक अफसरों में खलबली मच गई है। क्योंकि इस आदेश से कई करोड़ के भुगतानों पर रोक लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘आयकर विभाग में शपथपत्र देकर एक ही टिन नंबर में जमा धनराशि का मिलान कराने के साथ-साथ भुगतान पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया है। इस बारे में इनकम टैक्स विभाग की ओर से इस समस्या का समाधान होने का आश्वासन मिला है।’ सीबी यादव, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed