फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Iram's son said- I will go to Pakistan to bring my mother

Bareilly News: इरम का बेटा बोला- मां को लाने जाऊंगा पाकिस्तान

Fri, 02 May 2025 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Iram's son said- I will go to Pakistan to bring my mother
बरेली। इरम की वतन वापसी से बिहारीपुर निवासी उनका 15 साल का बेटा शाहनूर बेचैन है। उसकी सात साल की बहन आयजा का भी यही हाल है। दोनों बच्चे पिता व परिजनों के पास हैं। खाने-पीने की कोई कमी नहीं है, पर मां के बिना सब अधूरा लगता है। बात करने पर शाहनूर ने कहा कि बड़े होकर मां को हिंदुस्तान लाएंगे। मां के जाने से मन नहीं लग रहा है। जब भी मौका मिलेगा, वह मां से मिलने पाकिस्तान जाएगा।
विज्ञापन

सात साल की बेटी आयजा भी पल-पल मां को याद कर रही है। वह बहुत देर बाद बोलने के लिए शब्द जुटा सकी। कहा कि जब उसने साथ जाने की बात कही तो मां ने समझाया था कि मेरी बच्ची, कुछ मजबूरी है। तुम लोग मेरे साथ नहीं चल सकते। तब हम दोनों रो पड़े थे। फिर मां ने कहा कि खुदा कभी न कभी उन्हें जरूर मिलाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed