{"_id":"6446e5c5575035e5af0754d5","slug":"investigation-report-sent-to-the-headquarters-after-the-suspension-of-je-bareilly-news-c-4-bly1036-135132-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जेई के निलंबन के बाद मुख्यालय भेजी गई गई जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जेई के निलंबन के बाद मुख्यालय भेजी गई गई जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर की गंगानगर कॉलोनी में अवैध तरीके से बिजली लाइन बनाने के मामले में एसई जेपी वर्मा की जांच रिपोर्ट को मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय भेज दिया है। अब अगली कार्रवाई मुख्यालय स्तर से ही होगी।
मार्च 2023 में छह खंभे और 100 मीटर केबल लगाकर गंगानगर काॅलोनी में अवैध तरीके से बिजली लाइन खींची गई। कनेक्शन चालू करने की तैयारी थी, तब तक एसडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने शिकायत कर दी। शिकायत के बाद मुख्य अभियंता ने एसई जेपी वर्मा को जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान 1.35 लाख रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ था। कॉलोनाइजर ने जेई और टीजी टू का नाम लिया था। इसके बाद अफसरों ने खुद को बचाया और टीजी टू गोकुल मौर्य और जेई वीपी सिंह को निलंबित कर दिया, लेकिन अभी तक न तो मौके से खंभे हटवाए गए, न ही खंभे का भुगतान काॅलोनाइजर से वसूला गया। न ही लेनदेन के खेल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
-- -
मैंने जांच आख्या मुख्यालय भेज दी है। अब आगे की कार्रवाई मुख्यालय के स्तर से ही होगी। - राजीव कुमार शर्मा, मुख्य अभियंता