{"_id":"67cc9ced9b07dd82ed03d1a6","slug":"investigation-proceeded-in-the-case-of-dead-body-found-on-railway-track-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-449-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव मामले में जांच आगे बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे ट्रैक पर मिले शव मामले में जांच आगे बढ़ी
विज्ञापन
मीरगंज। बीते सोमवार रात को दामाद के साथ बाइक से पकौड़ी लेने गए नगरिया सादात निवासी तुलाराम का शव रेलवे ट्रैक से मिलने के मामले में पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।
पुत्री मीरा देवी ने अपने 58 वर्षीय पिता तुलाराम के गायब होने की तहरीर दी थी। दोपहर को उसे अपने पिता की मौत की जानकारी मिली तो उसने परिजनों के साथ मंगलवार को पिता के शव की पहचान की थी। मीरा देवी ने अपने पिता की हत्या का आरोप पकौड़ी विक्रेता भीमा उर्फ भीमसेन निवासी मोहल्ला शिवपुरी पर लगाया था। पुलिस ने उसके पिता के गायब होने का मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ को सौंपी थी। तुलाराम की मौत की जांच के लिए शनिवार को फॉरेंसिक टीम नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जहां शव मिला था। उस जगह से मिट्टी आदि खोदकर साक्ष्य एकत्र किए।
सीओ अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। अभी हत्या जैसे कोई साक्ष्य नही मिले हैं। पकौड़ी विक्रेता भीमा उर्फ भीमसेन द्वारा मीरा के पति संजय सिंह के मोबाइल से रुपये ट्रांसफर करने की बात सामने आई है। संवाद