{"_id":"676075cce4bc97801203d0e4","slug":"investigation-of-scams-of-ten-gram-panchayats-stuck-with-six-officers-bareilly-news-c-4-bly1015-542093-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छह अधिकारियों के पास अटकी दस ग्राम पंचायतों के घपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छह अधिकारियों के पास अटकी दस ग्राम पंचायतों के घपलों की जांच
विज्ञापन
बरेली। जिले की दस ग्राम पंचायतों में घपलेबाजी की शिकायतों की जांच छह अधिकारियों के पास अटकी है। डीएम ने अधिकारियों को नामित कर 30 दिन में जांच पूरी करने के आदेश दिए हैं, लेकिन उसका पालन नहीं हो सका।
क्यारा ब्लाक के ठिरिया ठकुरान, मानपुर चिकटिया, ऐना ग्राम पंचायतों में घपलेबाजी की शिकायत हुई। डीएम ने 27 जुलाई को जांच के आदेश दिए थे। नियमत: 27 अगस्त तक जांच पूरी हो जानी चाहिए थी, पर तीन महीने से जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी और लोक निर्माण विभाग की सहायक अभियंता तनुजा मेहता के पास तीनों ग्राम पंचायतों की जांच लंबित है।
दमखोदा ब्लॉक की सुकटिया याकूबगंज की जांच जिला आपूर्ति अधिकारी और जिला पंचायत के अभियंता को मिलकर करनी थी। दोनों अधिकारियों ने देरी की। अब तक जांच पूरी नहीं हुई है। मझगवां ब्लॉक की 26 ग्राम पंचायतों में नियमावली को धता बताकर साइन बोर्ड लगवाए गए। शिकायत के बाद डीएम ने जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी और पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता अमित राठौर को जांच सौंपी थी, जो अधूरी है।
विज्ञापन
भदपुरा ब्लॉक की मधुनगला और परसरामपुर ग्राम पंचायतों के विरुद्ध आई शिकायतों पर डीएम ने जांच के आदेश दिए। जांच 28 नवंबर तक पूरी होनी थी, पर नहीं हुई। शेरगढ़ ब्लॉ के अमृता और नगरिया कला में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को 30 नवंबर तक जांच पूरी करनी थी, पर नहीं हो सकी।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह को भोजीपुरा के गांव चौपुला शुमाली के विकास कार्य में धांधली की शिकायत पर 28 नवंबर तक जांच पूरी करनी थी, लेकिन अभी तक अधूरी है। डीएम ने जांच में देरी पर नाराजगी जताई है। सीडीओ ने जांच पूरी कराने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिए। डीपीआरओ कमल किशोर ने अधिकारियों से जल्द जांच पूरा करने का आग्रह किया है। अमर उजाला ब्यूरो