फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Investigation being done in Seal Ultrasound Center, report viral

Bareilly News: सील अल्ट्रासाउंड सेंटर में हो रही जांच, रिपोर्ट वायरल

Mon, 27 Mar 2023 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Investigation being done in Seal Ultrasound Center, report viral
बरेली। फरवरी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सील किए गए बहेड़ी के लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। दावा है कि सेंटर पर सील लगी थी और आसपास कोई अन्य प्रवेश द्वार नहीं था। ऐसे में रिपोर्ट कहां और कैसे बनाई गई आदि की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पिछले दो माह पहले स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने अवैध संचालन मिलने पर करीब दो दर्जन से अधिक अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया था, लेकिन अब सील किए गए सेंटर की जांच रिपोर्ट सामने आ रही है। जो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कड़ी कार्रवाई के दावों पर सवालिया निशान लगा रही है। ताजा मामला बहेड़ी के नारायण नगला रोड स्थित लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिपोर्ट जारी होने का है। यह सेंटर पिछले माह सील कर दिया गया था। वायरल रिपोर्ट में एक स्थानीय महिला की ऑब्सटेट्रिक सोनोग्राफी जांच संबंधी है। इस पर 23 मार्च की तारीख दर्ज है। रिपोर्ट में महिला को 17 सप्ताह की गर्भवती बताया गया है। इधर, रिपोर्ट सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पीसीपीएनडीपी नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह ने बहेड़ी सीएचसी प्रभारी को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसीएमओ के मुताबिक डॉ. रोहन टीम के साथ संबंधित सेंटर पर पहुंचे तो वहां सील लगी हुई मिली। आसपास भी जांच होती नहीं मिली। उन्होंने रिपोर्ट में सेंटर सील होने की रिपोर्ट सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सील सेंटर से हो रही है जांच दर्ज होगी रिपोर्ट
एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि सील सेंटर की रिपोर्ट वायरल होने का मामले की जांच शुरू करा दी है। जल्द ही टीम गठित कर अन्य सील किए गए सेंटर की जांच कराई जाएगी। जो भी सेंटर संचालित मिलेंगे उनके खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पहले फरवरी में एक सील सेंटर की जांच रिपोर्ट वायरल हुई थी। जांच में मामला सही मिलने पर दोबारा सील लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed