{"_id":"673d773489f9becdce065f6c","slug":"interview-for-registration-of-advocacy-from-23-november-in-bareilly-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: वकालत के पंजीकरण के लिए साक्षात्कार 23 नवंबर से, बरेली-मुरादाबाद मंडल के अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: वकालत के पंजीकरण के लिए साक्षात्कार 23 नवंबर से, बरेली-मुरादाबाद मंडल के अभ्यर्थी होंगे शामिल
Wed, 20 Nov 2024 11:14 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:14 AM IST
सार
प्रतिस्पर्धा के दौर में वकालत करना भी अब आसान काम नहीं रह जाएगा। एलएलबी करने के बाद वकालत के लिए विधिवत रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के दौर से गुजरना होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
बरेली और मुरादाबाद मंडल के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 23 और 24 नवंबर को होंगे। आपराधिक प्रवृति के लोगों को वकालत से रोकने के लिए की गई इस कवायद में अब पुलिस सत्यापन भी आवश्यक हो गया है। चरित्र के सत्यापन की रिपोर्ट सही आने के बाद वकालत का रजिस्ट्रेशन कराने को अभ्यर्थियों के विधिवत इंटरव्यू होंगे। इंटरव्यू पास होने के बाद अभ्यर्थी का उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में वकालत का रजिस्ट्रेशन होगा। बरेली और मुरादाबाद मंडल के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू 23 और 24 नवंबर 2024 को क्लासिक लॉ कॉलेज बरेली में होंगे।
इस संबंध में उप्र बार काउंसिल के सदस्य शिरीष मेहरोत्रा ने बताया कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने गलत छवि और आपराधिक प्रवृति के लोगों को वकालत के सम्मानजनक पेशे में आने से रोकने के लिए जो गाइड लाइन जारी की थी, उसी के अनुपालन में बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआईबीई की परीक्षा शुरू की थी। मेहरोत्रा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन 25 अगस्त 2024 तक हो गया है, उन्हीं को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है।