फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Internet shutdown halts online transactions and ATMs empty in bareilly

Bareilly News: इंटरनेट बंद होने से ऑनलाइन लेनदेन रहा ठप, एटीएम हुए खाली, नकदी के लिए भटके लोग

Sun, 28 Sep 2025 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Sep 2025 06:32 PM IST
सार

बरेली में बवाल के बाद 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई। इसके चलते कारोबार प्रभावित हुआ। ऑनलाइन पेमेंट नहीं हो सका। रविवार को शहर के एटीएम भी खाली हो गए। 

विज्ञापन
Internet shutdown halts online transactions and ATMs empty in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

बरेली में बवाल के बाद रविवार को जिले में इंटरनेट सेवा ठप रही। बाजार में ऑनलाइन पेमेंट नहीं हुए। ग्राहक नकदी से ही काम चलाते रहे। जिस वजह से एटीएम पर दबाव बढ़ गया। दोपहर के बाद शहर के कई इलाकों के एटीएम खाली हो गए। जिससे लोगों को नकदी निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर जिले में इंटरनेट सेवा बंद की गई, जिस वजह से लोग खरीदारी के दौरान ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे थे। बाजार में निकलने वाले केवल नकदी का ही प्रयोग कर रहे थे।  ऐसे में रकम निकासी के लिए एटीएम का सहारा लिया गया। लगातार एटीएम से निकासी के चलते रविवार दोपहर तक शहर के राजेंद्र नगर, पीलीभीत रोड, कर्मचारी नगर, प्रेमनगर, श्यामगंज समेत कई इलाकों के एटीएम में रकम खत्म हो गई। ग्राहक जब नकदी निकालने पहुंचे तो उन्हें नकदी ना होने की जानकारी मिली। 

विज्ञापन

दो बंद बैंक भी रहे बंद 
कर्मचारी नगर के रहने वाले आदर्श ने बताया कि वह दोपहर को कर्मचारी नगर के एसबीआई एटीएम पर गए लेकिन रकम न होने के चलते निकासी नहीं हो पाई। वहीं विनीत ने बताया कि वह प्रेमनगर तक कई बैंक के एटीएम देख आए हैं लेकिन कहीं भी नकदी नहीं मिली। शहर के एटीएम में नकदी समाप्त होने से का बड़ा कारण दो दिन से बैंक बंद होना भी है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद थी जिस वजह से एटीएम में कैश नहीं डाला गया। ज्यादा निकासी के चलते एटीएम खाली हो गए।

डिपॉजिट वाली मशीन पर मिलती रही नगदी
कचहरी रोड पर बने एसबीआई के एमटीएम हब में लोगों को डिपॉजिट मशीन से नकदी मिलती रही। रविवार को बैंक बंद होने के चलते सुबह लोगों ने डिपॉजिट मशीन में नकदी जमा कराई जिस वजह से डिपॉजिट मशीनों में कैश उपलब्ध था। हालांकि केवल एटीएम हब पर ही यहां सुविधा ग्राहकों को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed