फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Intercity Express' AC coach broke down again, it was run with non-AC sleeper

Bareilly News: फिर खराब हुआ इंटरसिटी एक्सप्रेस का एसी कोच, नॉन एसी स्लीपर के साथ चलाई

Wed, 02 Jul 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Intercity Express' AC coach broke down again, it was run with non-AC sleeper
बरेली। बरेली-दिल्ली के बीच चलने वाली 14315-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस का एसी चेयरकार कोच फिर से धोखा दे गया। ऐसे में ट्रेन को नाॅन एसी स्लीपर कोच लगाकर चलाया गया। एसी श्रेणी में टिकट बुक कराने के बाद भी नॉन एसी में यात्रा करने को लेकर यात्रियों ने नाराजगी जताई। अधिकारियों ने सफाई दी कि दूसरा एसी कोच उपलब्ध न होने के कारण नॉन एसी कोच के साथ ट्रेन चलानी पड़ी।
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस के सी-1 एसी चेयरकार कोच का एसी 14 मई को खराब हो गया था। इसके बाद सी-1 के स्थान पर नॉन एसी एस-1 स्लीपर कोच लगाकर ट्रेन चलाई गई। इसके बाद बार-बार कोच का एसी खराब होता रहा। रेलवे एसी श्रेणी की बुकिंग कर लोगों को नॉन एसी श्रेणी में यात्रा कराता रहा। कई बार जंक्शन पर हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन

एक माह बाद 14 जून को दावा किया गया कि दूसरा कोच उपलब्ध हो गया है। अब कोई समस्या नहीं है। मंगलवार को एक बार फिर से कोच के एसी ने दगा दिया तो सच्चाई सामने आ गई। उसी कोच के एसी में जुगाड़ कर ट्रेन को चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के कुछ अन्य कोचों में भी तकनीकी खराबी है, लेकिन अधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं। यात्रियों का कहना है कि वह किराया एसी श्रेणी का देते हैं और यात्रा नॉन एसी में करनी पड़ रही है। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एसी कोच उपलब्ध न होने के कारण नॉन एसी कोच लगाकर गाड़ी को रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed