{"_id":"6834d7fdd4239f1a64035204","slug":"inter-school-swimming-competition-from-today-bareilly-news-c-4-lko1064-648905-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंतर-विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंतर-विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर स्थित मानस स्थलीय आवासीय विद्यालय में दो दिवसीय अंतर-विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को होगा। तैराकी संघ के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के लगभग 200 विद्यालयों और कॉलेजों की टीमें भाग लेंगी। भारतीय तैराकी महासंघ की ओर से बनाए गए नियमों के आधार पर ही प्रतियोगिता का आयोजन होगा। समापन 28 मई को होगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता महिला और पुरुष वर्ग में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग श्रेणी में होगी। पुरुष वर्ग में फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, व्यक्तिगत मेडले और बटरफ्लाई स्पर्धाएं शामिल हैं। वहीं, महिला वर्ग में फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई, ब्रीस्टस्ट्रोक, फ्रीस्टाइल रिले, मेडले रिले और व्यक्तिगत मेडले जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिता में हर तैराक अधिकतम तीन व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेगा, जिसमें रिले स्पर्धाएं शामिल नहीं होंगी। प्रत्येक स्कूल को किसी भी इवेंट में एक ही प्रतिभागी भेजने की अनुमति होगी। व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर आने पर सात, दूसरे पर पांच और तीसरे पर चार अंक मिलेंगे, जबकि रिले इवेंट में क्रमश: 14, 10 और आठ अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले स्कूल को रोलिंग ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जबकि प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को मेरिट सर्टिफिकेट व पदक दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के लिए एक ग्रीवेंस कमेटी का गठन किया गया है। इसके निर्णय को ही अंतिम माना जाएगा। संवाद