फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   inter-collegiate athletics meet at Rohilkhand University will begin on 19th December

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स मीट 19 दिसंबर से, पदकवीरों का होगा सम्मान

Mon, 15 Dec 2025 04:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Dec 2025 04:04 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 19 दिसंबर से अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक्स मीट शुरू हो रहा है। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों की सहभागिता अनिवार्य की गई है। 

विज्ञापन
inter-collegiate athletics meet at Rohilkhand University will begin on 19th December
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रुहेलखंड विश्वविद्यालय अपनी 50वीं स्वर्णिम अंतर-महाविद्यालयीय पुरुष व महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 दिसंबर तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों की सहभागिता अनिवार्य की गई है। प्रतियोगिता को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित महाविद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक महाविद्यालयों को पात्रता प्रपत्र सोमवार (15 दिसंबर) तक अनिवार्य रूप से विश्वविद्यालय में जमा करने होंगे।
विज्ञापन


क्रीड़ा सचिव ने बताया कि पुरुष और महिला टीमों के लिए अलग-अलग दो-दो हजार रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक महाविद्यालय को दो हजार रुपये सुरक्षा निधि (धरोहर राशि) के रूप में जमा करनी होगी, जो प्रतियोगिता के सफल समापन के बाद वापस की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय ध्वज के साथ होगी मार्च पास्ट
प्रतियोगिता में उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी अपने-अपने महाविद्यालय के ध्वज के साथ मार्च पास्ट में शामिल होंगे। इसमें शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए पंजीकरण के उपरांत चेस्ट नंबर लेना अनिवार्य होगा। बिना चेस्ट नंबर के किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

प्रो. बेदी ने बताया कि सत्र 2024-25 के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदकवीर खिलाड़ियों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न स्तरों पर पदक जीतकर संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed